Chikheang Publish time 2026-2-14 19:57:13

CM नायब सिंह सैनी की तावडू रैली को लेकर पुलिस अलर्ट, गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/hhh-(30)-1771079105268_m.webp

गुरुग्राम पुलिस ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तावडू रैली के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने रविवार को तावडू में होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि सुरक्षा कारणों और ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए रविवार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सोहना से तावडू की तरफ भारी गाड़ियों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी।

जो भी ड्राइवर पलवल रोड से सोहना तावडू की तरफ जाना चाहते हैं, वे मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते KMP का इस्तेमाल करेंगे। इसी तरह, जो भी ड्राइवर फरीदाबाद से सोहना, तावडू के रास्ते सोहना तावडू की तरफ जाना चाहते हैं, वे मुंबई एक्सप्रेसवे और KMP का इस्तेमाल करके अपनी मंज़िल की तरफ जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: \“पापा ढूंढ़ना मत, मैं तालाब में मिलूंगी...\“, गुरुग्राम में छात्रा ने कूदकर दी जान
Pages: [1]
View full version: CM नायब सिंह सैनी की तावडू रैली को लेकर पुलिस अलर्ट, गुरुग्राम में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी