Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

गोंडा में ज्वेलरी शॉप से 17 किलो चांदी व 50 ग्राम सोना चोरी, थाने के सामने हुई लूट से पुलिस पर उठे सवाल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/C-443-1-LKO1479-470739-1771083500283-1771083509253_m.webp

आभूषण की दुकान से 17 किलो चांदी व 50 ग्राम सोना चोरी।



संवाद सूत्र, वजीरगंज (गोंडा)। शुक्रवार की रात थाने के सामने स्थित आरके ज्वैलर्स की दुकान से 17 किलो चांदी व 40 से 50 ग्राम सोने के जेवरात चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरके ज्वैलर्स के मालिक विवेक सोनी ने दी गई तहरीर में कहा कि रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए।

शनिवार की सुबह करीब 11 बजे दुकान पर आए तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ है। बताया कि छत पर लगे लोहे के दरवाजे को गैस कटर से काटकर जीने के सहारे चोर अंदर आए और खिड़की का दरवाजा तोड़कर अंदर लगा दूसरा दरवाजा खोल लिया। घर के अंदर लगे कैमरा व डीवीआर को काटकर समाप्त कर दिया।

इसके बाद तिजोरी का ताला तोड़कर लगभग 25 लाख रुपये के सोने चांदी जिसमें 17 किलो चांदी व 40 से 50 ग्राम सोने के जेवरात लेकर चोर फरार हो गए।अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय, क्षेत्राधिकारी डा उमेश्वर प्रभात सिंह, फॉरेंसिक, डाग स्क्वायड ने निरीक्षण कर नमूने एकत्र किए।

वहीं पीड़ित के भाई विकास सोनी ने कहा कि वादी कस्बे में सर्राफा का फुटकर व्यवसाय करता है। चोर दुकान में लगे सीसी कैमरे को डीवीआर समेत खोल ले गए हैं। वहीं कस्बे से लगभग एक किलोमीटर दूर करनीपुर ग्राम पंचायत में लगे घनश्याम मौर्य के अमरूद के बाग में कैमरे के कुछ तार बरामद हुए हैं। जिसे एसोजी अपने साथ लेकर चले गए।

अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने बताया कि चोरी का राजफाश करने के लिए पुलिस की टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही राजफाश कर लिया जाएगा।
सहन दरवाजे से दो भैंस चोरी

पूरेडादू मोती पुरवा निवासी पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 11 फरवरी की रात दोनों भैंस चोर खोल ले गए। वही अयोध्या राम जन्म भूमि निवासी कृष्ण बिहारी मौर्य अपनी पत्नी किरन मौर्य के साथ वजीरगंज के भगोहर में शादी में शामिल होने आ रहे थे। वजीरगंज ब्लाक के निकट पहुंचने पर पीछे से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी पत्नी किरन मौर्य के कान में पहने झाले को निकाल कर भाग गया।
Pages: [1]
View full version: गोंडा में ज्वेलरी शॉप से 17 किलो चांदी व 50 ग्राम सोना चोरी, थाने के सामने हुई लूट से पुलिस पर उठे सवाल