LHC0088 Publish time 1 hour(s) ago

18 साल पहले इस फिल्म में बॉलीवुड सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल हुआ था भक्ति गीत, शिव-पार्वती की कहता है कहानी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/Abhay-(3)-1771083109938_m.webp

ओए लकी लकी ओए में अभय देओल (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिबाकर बनर्जी साल 2008 में एक कॉमेडी फिल्म लेकर आए थे नाम था \“ओए लकी! लकी ओए!\“ फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म में अभय देओल, परेश रावल, नीतू चंद्र, मनु ऋषि, मनजोत सिंह और अर्चना पूरन सिंह ने अभिनय किया था।
क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म लकी नाम के एक चोर की कहानी है, जो बेफिक्री से दिल्ली के अमीर घरों में घुसता है, टेलीविजन सेट और साउंड सिस्टम चुराता है और दिन दहाड़े बाहर निकल जाता है। “ओए लकी...“ एक ऐसे समाज का तीखा और चमकदार आईना है जो हमेशा और अधिक पाने की लालसा में डूबा रहता है... और यह नहीं जानता कि ऊपर उठने का लालच आखिर कहां जाकर खत्म होगा।

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर तय होगी Kedarnath धाम के कपाट खुलने की तिथि, मंदिर समिति ने पूरी कर ली हैं तैयारियां


हरियाणा की रागिनी के हैं बोल

इस फिल्म में एक गाना है तू राजा की राज दुलारी (Tu Raja Ki Raj Dulari) जिसमें लीड एक्टर्स के साथ कई रैंडम सीन्स दिखाए गए हैं। बैकग्राउंड में ये म्यूजिक चल रहा है। इस गाने की सबसे खास बात ये है कि ये कोई नॉर्मल बॉलीवुड मिक्स गाना या उनकी धुनों पर सजा कोई संगीत नहीं बल्कि हरियाणा की एक रागिनी है जिसे शिव और पार्वती जी के संवाद पर बनाया गया है।
बयां करता है शिव-पार्वती की प्रेम कहानी

इसकी कहानी ये है कि माता-पार्वती ने शिवजी को पाने के लिए घोर तपस्या की थी। वो भगवान शिव को पति के रूप में पाना चाहती थीं। शिवजी प्रसन्न हुए और दर्शन भी दिए लेकिन माता पार्वती को समझाने लगे कि तुम महलों में पली-बढ़ी हो, तुम दास-दासियों वाली हो, मेरे पास ये कुछ भी नहीं है तुम्हें किसी साहूकार से शादी कर लेनी चाहिए।

      View this post on Instagram

A post shared by Laksh Maheshwari (@single.handedly)


महादेव जी कहते हैं कि मैं एक अघोड़ी हूं इसलिए तुम अपनी ये जिद छोड़ दो क्योंकि तुम मेरा रहन-सहन देखकर डर जाएगी। हालांकि पार्वती इसके लिए मना कर देती हैं और दोनों का विवाह होता है। शिवरात्री के मौके पर आ इसे सुन सकते हैं। ये आपके हृदय को निर्मल करेगी।

यह भी पढ़ें- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि की रात करें इन शक्तिशाली मंत्रों का जप, मानसिक तनाव से मिलेगा छुटकारा
Pages: [1]
View full version: 18 साल पहले इस फिल्म में बॉलीवुड सॉन्ग के तौर पर इस्तेमाल हुआ था भक्ति गीत, शिव-पार्वती की कहता है कहानी