deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

देहरादून में मंत्री आवास से चंद दूरी पर था गैंग्सटर विक्रम का ठिकाना, खुफिया विभाग भी था अंजान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/gangster-Vikram-1771083390257_m.webp

कालिदास रोड स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट में गैंग्सटर विक्रम शर्मा के फ्लैट पर पसरा सन्नाटा।



जागरण संवाददाता, देहरादून। झारखंड में गिरोह चलाने वाले कुख्यात गैंग्सटर विक्रम शर्मा की पहुंच कहां तक थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने मंत्री आवास से चंद कदम की दूरी पर ही अपना ठिकाना बना रखा था।

इसकी जानकारी न तो खुफिया विभाग को लगी और न ही पुलिस को। राजधानी के न्यू कैंट रोड के वीआइपी क्षेत्र में वर्षों से गैंग्सटर विक्रम शर्मा रह रहा था।

सूत्रों की मानें तो विक्रम के घर उसके दोस्तों का आना-जाना लगा रहता था, लेकिन पड़ोसियों को इसकी जरा भी भनक नहीं थी कि उनके पड़ोस में कोई गैंग्सटर रह रहा है। दिनदहाड़े गैंग्सटर विक्रम की हत्या के बाद अब परतें खुल रही हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/gangster-House-1771083872087.jpg

राजधानी का न्यू कैंट रोड क्षेत्र सुरक्षा की दृष्टि से अहम माना जाता है। गैंग्सटर विक्रम ने यहीं पर अपना ठिकाना बनाया था। कालीदास रोड स्थित पैराडाइज अपार्टमेंट में वह रह रहा था।

सूत्रों ने बताया कि करीब छह साल पहले विक्रम ने पैराडाइज अपार्टमेंट में दो फ्लैट खरीदे थे। एक फ्लैट ग्राउंड पर व दूसरा फ्लैट अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर है।

वहीं, 19 न्यू कैंट रोड कालोनी में भी गैंग्सटर का मकान है। वह अक्सर यहां पर आता-जाता था और दोस्त के साथ रात में पार्टी करता था।

पड़ोसियों ने बताया कि विक्रम बहुत कम बोलता था। कभी उसके बारे में एहसास ही नहीं हुआ कि वह गैंग्सटर है। उधर, विक्रम की हत्या के बाद अपार्टमेंट में सन्नाटा पसरा है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/gangster-Vikarm-House-1771083890119.jpg
मंत्री व नेता प्रतिपक्ष के आवास हैं नजदीक

न्यू कैंट रोड पर जहां विक्रम शर्मा ने ठिकाना बनाया था, उसके आवास पैराडाइज अपार्टमेंट से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का सरकारी आवास महज 200 मीटर और 19 न्यू कैंट रोड कालोनी का मकान कुछ कदमों की दूरी पर है।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का सरकारी आवास भी यहीं पर है। इसके अलावा यहां पर सर्वे आफ इंडिया व अन्य कई सरकारी कार्यालय हैं। वहीं, सीएम आवास, राजभवन व गढ़वाल राइफल यूनिट एक किलोमीटर के दायरे में हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/14/template/image/gangster-Vikarm-Car-1771083903787.jpg
राजधानी में गैंग्सटर विक्रम ने करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया

विक्रम के कई स्थानों पर घर, फ्लैट होने के बावजूद वह परिवार संग ग्रीन व्यू रजिडेंसी में किराये के फ्लैट में रहता था। सूत्रों के मुताबिक, विक्रम ने राजधानी में करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया।

कैनाल रोड के किंगविला में उसके पास करोड़ों की आलीशान कोठी है। वहीं, पैराडाइज अपार्टमेंट में दो फ्लैट व न्यू कैंट कालोनी के मकान की कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा भी विक्रम ने कई प्रापर्टी खरीदी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- पॉश कॉलोनी, महंगी गाड़ियां और खौफनाक अतीत; देहरादून में कुख्यात विक्रम शर्मा की हत्या ने खोले कई राज

यह भी पढ़ें- देहरादून गैंगस्टर हत्याकांड: हमलावर झारखंड से फ्लाइट से आए, हरिद्वार से किराए पर ली थी बाइक-स्कूटी
Pages: [1]
View full version: देहरादून में मंत्री आवास से चंद दूरी पर था गैंग्सटर विक्रम का ठिकाना, खुफिया विभाग भी था अंजान