LHC0088 Publish time 2026-2-14 21:27:26

नोएडा में थाई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 17 महिलाओं को रीहैब्लिटेशन सेंटर भेजा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/deh-vyapar-(1)-1762533389782-1771084991532-1771085002422_m.webp

सात युवक गिरफ्तार, 17 महिलाओं को भेजा पुनर्वास केंद्र। फोटो: सांकेतिक



जागरण संवाददाता, नोएडा। सेक्टर 50 और 51 में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सेक्टर 49 थाना पुलिस टीम ने पर्दाफाश किया। तीन स्पा सेंटर से 24 युवक-युवतियों को पकड़ा।

इनमें से सात युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि 17 महिलाओं को पुनर्वास केंद्र भेजवाया। पुलिस स्पा सेंटर संचालकों और देह व्यापार का नेटवर्क चलाने वालों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और सेक्टर 49 थाना पुलिस को जानकारी मिली कि सेक्टर 50 स्थित आयुर्वेद वैला स्पा सेंटर, आर्गेनिक स्पा सेंटर और सेक्टर 51 स्थित स्पा ड्रीम में अनैतिक रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। थाई स्पा सेंटर की आड़ में धंधा चल रहा है।

टीम ने राष्ट्रीय मनावाधिकार आयोग व एनजीओ आदि संग मौके पर जाकर छापा मारा तो सूचना सही निकली। तीनों स्पा सेंटर में के कमरे अंदर से बंद मिले। खुलवाने पर कुछ युवक युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में भी मिले। मौके से दवाइयां और आपत्तिजनक सामान मिले।

एडीसीपी नोएडा मनीषा सिंह ने बताया कि टीम ने तीनों स्पा सेंटर से सात लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सेक्टर 39 के तुषार, गाजियाबाद अंकुर विहार के कपिल, होशियारपुर गांव के मनीष यादव, निठारी गांव के जितेंद्र व गुड्डू, छलेरा गांव सनी और विकास के रूप में हुई। साथ ही तीनों जगहों से 17 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

सभी को महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया। पुलिस की टीम ने मौके से 7300 रुपये, पांच रजिस्टर आदि भी बरामद किए। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फरार संचालकों की तलाश में जुटी है।

एचटीयू प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि स्पा सेंटर से मिले रजिस्टर आदि दस्तावेजों से पता चला है कि ग्राहकों से दो से दस हजार रुपये तक वसूले जा रहे थे। रजिस्टर में ग्राहक के नाम और रकम भी लिखी हुई है। पुलिस आरोपितों के मोबाइल व नोट बुक की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 और 15 साल पुराने वाहन होंगे जब्त, प्रदूषण नियंत्रण के लिए बड़ा कदम
Pages: [1]
View full version: नोएडा में थाई स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, 17 महिलाओं को रीहैब्लिटेशन सेंटर भेजा