Chikheang Publish time 2026-2-14 23:26:41

चोरी हुई पिकअप नहीं मिली तो पानी की टंकी पर चढ़ गए पति-पत्नी, 10 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/14/article/image/kushinagar-news-(4)-1771091680329_m.webp

बांसगांव सरगटिया स्थित पानी की टंकी पर चढ़े दंपती



संवाद सूत्र, जागरण कुशीनगर। चोरी गई पिकअप की बरामदगी की मांग को लेकर दंपती सुबह पांच बजे पानी टंकी पर चढ़कर जान देने की धमकी देने लगे। थानाध्यक्ष के आश्वासन के बाद वे माने और नीचे उतरे। इस दौरान करीब दस घंटे अफरा-तफरी मची रही।

यह वाकया विशुनपुरा के गांव बांसगांव के टोला जटवालियां में हुई। यहां के गुल मोहम्मद अंसारी पत्नी सदरून निशा संग सुबह गांव के बाहर बनी टंकी पर चढ़ गए। यह देख गांव के लोग इकट्ठा हो गए। गांव के लोगों से गुल मोहम्मद ने कहा कि उनकी पिकअप 30 नवंबर 2025 को चोरी हो गई।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जबकि चोरी से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी दी गई थी। लोगों ने इसकी सूचना थाने में दी।

जानकारी पर तहसीलदार महेश कुमार व थानाध्यक्ष विनय मिश्र पहुंचे। मान मनौव्वल चलता रहा। पुलिस ने शीघ्र बरामदगी का आश्वासन दिया तब माने। शाम को पांच बजे नीचे उतरे।

यह भी पढ़ें- बेटी को घूरने का विरोध करने पर श्रावस्ती में परिवार पर हमला, बाइक को भी मारी टक्कर
Pages: [1]
View full version: चोरी हुई पिकअप नहीं मिली तो पानी की टंकी पर चढ़ गए पति-पत्नी, 10 घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा