Chikheang Publish time 2 hour(s) ago

Mahashivratri 2026: बिहार के शिव मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Mahashivratri-2026-(1)-1771124268878_m.webp

बिहार के शिवमंदिरों में उमड़ी भीड़। फोटो जागरण



डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार समेत आज महाशिवरात्रि का पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर रविवार सुबह से ही विभिन्न शहरों के तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है।

भोर होते ही भक्तजन भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और रुद्राभिषेक के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-15-at-8.03.53-AM-1771124380587.jpeg

गयाजी शहर के रामशिला स्फटिक महादेव के पूजा अर्चना करते श्रद्धालु

गया के प्रमुख शिवालयों, विशेषकर रामशिला मंदिर और मारकंडेय महादेव मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालु दूध, जल, बेलपत्र और धतूरा अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-15-at-8.08.14-AM-1771124309933.jpeg

बगहा: रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए उमड़े श्रद्धालु

मंदिर परिसरों में सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई है। स्वयंसेवक भी श्रद्धालुओं की सुविधा में जुटे हैं। दिन भर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन जारी रहेगा, जिससे शहर का माहौल पूरी तरह शिवमय बना हुआ है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-15-at-8.09.46-AM-1771124345799.jpeg

नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में रामनगर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तैनात पुलिस बल

इसी तरह पूर्वी चंपारण जिले के रामनगर स्थित नीलकंठ नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े।
Pages: [1]
View full version: Mahashivratri 2026: बिहार के शिव मंदिरों में सुबह से लगी भक्तों की भीड़, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम