cy520520 Publish time 2026-2-15 09:55:51

गाजियाबाद में इंजीनियर को कार में बंधक बनाकर घुमाया, तोड़फोड़ कर लूटे 8 हजार; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Jagran-News-(471)-1771129387198_m.webp

मामले की जांच करती गाजियाबाद पुलिस। जागरण



जागरण संवाददाता, साहिबाबाद (गाजियाबाद)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में कार से लगी बाइक में टक्कर के बाद आरोपियों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को उनकी कार में ही बंधक बना लिया और उन्हें कार में आधे घंटे तक घुमाया।

आरोपियों ने इंजीनियर के मोबाइल फोन से जबरन आठ हजार रुपये भी ट्रांसफर करा लिए और उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। पुलिस आरेापियों की तलाश में जुटी है।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं अभिषेक पांडेय

साहिबाबाद निवासी अभिषेक पांडेय नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत में कहा है कि शुक्रवार को वह इंदिरापुरम क्षेत्र में एक शादी समारोह में आए थे। इस दौरान उनकी कार एक बाइक से छू गई। इस दो से तीन बाइक सवारों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर कार रोक ली।
मोबाइल व चाबी छीनी

आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ करते हुए उन्हें कार में बंधक बना लिया और आधे घंटे तक घुमाया। आरोपियों ने उनसे मारपीट करते हुए उनका पर्स, मोबाइल व कार की चाबी छीन ली।

आरोपियों ने पांच हजार रुपये ट्रांसफर कराए और पर्स में रखे तीन हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया।

यह भी पढ़ें- NH-9 पर ब्रेजा से टकराई आई-20, कार में शराब बिखरने पर ड्राइवर को घसीटकर पीटा; वीडियो वायरल

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर लेकर जांच कराई जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: गाजियाबाद में इंजीनियर को कार में बंधक बनाकर घुमाया, तोड़फोड़ कर लूटे 8 हजार; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस