LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

करनाल में शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/karnal-news_-(10)-1771131747562_m.webp

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, जल गया सामान।



जागरण संवाददाता, करनाल। विकास नगर में एक मकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई और घर में रखा सारा सामान जल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घर के मालिक सुभाष ने बताया कि वह घर में अपनी पत्नी और दोहती के साथ रहता है।

वह शुक्रवार शाम को रिक्शा चलाने गया हुआ था। उसकी पत्नी खाना बनाने का काम करती है तो वह खाना बनाने गई हुई थी, उसकी दोहती गली में खेल रही थी। अचानक शार्ट सर्किट से उसके मकान में आग लग गई।

पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसे दी और पुलिस व दमकल विभाग को बुला लिया। उन्होंने आग पर काबू पाया लेकिन उसका बेड, सोफे, दस हजार की नगदी सहित अन्य सामान जल गया।
Pages: [1]
View full version: करनाल में शार्ट सर्किट से घर में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक