LHC0088 Publish time 2026-2-15 11:26:22

करनाल में 3 मंजिला होलसेल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/karnal-fire-1771135607516_m.webp

देर रात तीन मंजिला किराने की दुकान में लगी आग, मच गई अफरा तफरी।



जागरण संवाददाता, करनाल। शहर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित होलसेल किराने की दुकान में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी फैल चुकी थी कि आस पास के लोग घरों से बाहर निकाल आए।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब दो घंटे बाद दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है दुकान कई साल पुरानी है। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया।
शटर तोड़कर पाया आग पर काबू, तीन मंजिला है दुकान

दुकान में इतनी भयानक आग थी कि दमकल कर्मचारियों को दुकान के दो शटर रस्सी बांधकर तोड़ने पड़े, तब जाकर दुकान के अंदर आग पर पानी की बौछार की गई। वहीं दुकान तीन मंजिला है। बेसमेंट से लेकर उपर की मंजिल तक आग की लपटें थी।

आग बुझाने के दौरान सबसे बड़ी परेशानी दुकान के सामने से गुजर रही बिजली लाइन के टूटने से हुई। टूटे तारों की वजह से सुरक्षा जोखिम बढ़ गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत बिजली लाइन कटवाई, जिसके बाद दोबारा पूरे दमखम के साथ आग बुझाने का अभियान चलाया गया और हालात पर नियंत्रण पाया गया।

पुलिस अधिकारी एएसआई बलवान ने बताया कि मुल्तानी दी हट्टी नामक दुकान में आग लगी थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू पाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: करनाल में 3 मंजिला होलसेल की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख; कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू