deltin33 Publish time 2026-2-15 11:57:04

महाशिवरात्रि पर शिवहर के देकुली धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुबह से जलाभिषेक की लंबी कतार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Sheohar-Dekuli-dham-temple-1771137519681_m.webp

Jalabhishek On Mahashivratri: महा संयोग के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक देखी जा रही है। फोटो: जागरण



जागरण संवाददाता, शिवहर। Sheohar Mahadev Temple Crowd: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवहर स्थित बाबा भुनेश्वरनाथ महादेव मंदिर, देकुली धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। रविवार तड़के से ही पूजन, अर्चन, दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं, जो देर तक जारी रहीं।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/sheohar-1-1771137690664.jpg

इस बार रविवार और महाशिवरात्रि के महा संयोग के कारण श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कहीं अधिक देखी जा रही है। परंपरा के अनुसार रविवार को देकुली धाम में विशेष रूप से जलाभिषेक किया जाता है, जिसके चलते अहले सुबह से ही भक्त मंदिर परिसर में पहुंचने लगे।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/sheohar-3-1771137710693.jpg

इधर, जलाभिषेक को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बागमती नदी के डुबाघाट से लेकर देकुली धाम मंदिर परिसर तक पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/sheohar-5-1771137778391.jpg

श्रद्धालुओं में महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा हुआ है।
Pages: [1]
View full version: महाशिवरात्रि पर शिवहर के देकुली धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुबह से जलाभिषेक की लंबी कतार