गुमला में महाशिवरात्रि की धूम, टांगीनाथ धाम और बुढ़वा महादेव में उमड़ा आस्था का सैलाब
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/tanginath-1771138917849_m.webpगुमला में महाशिवरात्रि की धूम, ाब
जागरण संवाददाता, गुमला। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलेमें आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। अल सुबह से ही शिवालयों में “हर हर महादेव” के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिली। डुमरी प्रखंड के प्रसिद्ध टांगीनाथ धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पड़ोसी छत्तीसगढ़ से भी बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
दर्शन-पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई
टांगीनाथ धाम परिसर में सुबह से ही भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और शंखध्वनि से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में विशेष उत्साह देखा गया। श्रद्धालु बेलपत्र, धतूरा, दूध और गंगाजल के साथ भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते नजर आए।
मंदिर समिति की ओर से दर्शन-पूजन की बेहतर व्यवस्था की गई थी, जिससे भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।
दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा
वहीं पालकोट प्रखंड स्थित बुढ़वा महादेव में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में शांति की कामना की। मंदिर परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा श्रद्धालुओं को कतार में लगाकर दर्शन कराया गया।
इधर घाघरा के देवकी धाम और रायडीह स्थित महासदशिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सभी प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ वॉलंटरी टीम भी सक्रिय दिखी, जो भीड़ प्रबंधन, महिला श्रद्धालुओं की सहायता और प्राथमिक उपचार जैसी व्यवस्थाओं में जुटी रही।
महाशिवरात्रि के मौके पर पूरे इलाके में भक्तिभाव और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिरों में उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि आज भी शिवभक्ति लोगों के जीवन में आस्था और ऊर्जा का प्रमुख स्रोत बनी हुई
Pages:
[1]