Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

चाईबासा के जंगल में अधेड़ की पत्थर से कूचकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/bhaibasa-1771139972339_m.webp

जंगल में अधेड़ की पत्थर से कूचकर हत्या



जागरण संवाददाता, चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टेबो थाना क्षेत्र अंतर्गत चकोमटोनांग गांव के पास जंगल में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार 13 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ग्राम चकोमटोनांग से करीब 500 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोरा नाग (55) पुत्र उन्दु नाग, निवासी चकोमटोनांग, बुरुटोला के रूप में हुई।
हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार

मृतक के भाई कानु नाग के फर्दबयान पर टेबो थाना कांड संख्या 03/2026, दिनांक 13.02.2026 के तहत धारा 103(1)/238/3(5) बीएनएस 2023 के अंतर्गत सनिका संगवार एवं गोबाई संगवार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। कार्रवाई करते हुए 14 फरवरी 2026 को मुख्य आरोपी सनिका संगवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून लगा पत्थर बरामद किया गया है। पुलिस दूसरे आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मामले की जांच जारी है।
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी व कर्मी

[*]कुमार विनोद, पुलिस उपाधीक्षक, चक्रधरपुर
[*]पु.अ.नि. सुशील कुमार मरांडी, थाना प्रभारी, टेबो
[*]पु.अ.नि. रामाशीष प्रजापत, टेबो थाना
[*]पु.अ.नि. सुभाष कुमार महतो, टेबो थाना
[*]हवलदार अर्जुन उरांव
[*]आरक्षी कार्तिक लोहरा
[*]आरक्षी रतनलाल मुर्मू
[*]आरक्षी डोमन सिंह सरदार
Pages: [1]
View full version: चाईबासा के जंगल में अधेड़ की पत्थर से कूचकर हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार