cy520520 Publish time 1 hour(s) ago

फर्रुखाबाद में भीषण हादसा, अनियंत्रित कार ने तीन बरातियों को रौंदा, हालत गंभीर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Road-Accident-1771145430978_m.webp



जागरण संवाददाता, कमालगंज (फर्रुखाबाद)। फर्रुखाबाद में कार चालक की लापरवाही की वजह से अफरातफरी मच गई। लोगों की जान पर बन आई है। कार से बरातियों को रौंद दिया। उनकी हालत गंभीर है।

शनिवार देर शाम कमालगंज फतेहगढ़ मार्ग पर स्थित शांति गेस्ट हाउस में कायमगंज क्षेत्र के गांव मुंडोल से संजीव की बारात आई थी। इसी गांव के गोविंद तथा अनुज एवं पारिवारिक दामाद फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पकरा निवासी हनी बरात में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब 10:30 बजे उक्त लोग गेस्ट हाउस के बाहर सड़क किनारे खड़े थे।

इसी दौरान फतेहगढ़ की ओर से आ रही अनियंत्रित ईको कार ने इन तीनों लोगों को रौंद दिया। इससे तीनों गंभीर घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सक मानसिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर तीनों को लोहिया रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक खुदागंज में पुलिस का बैरियर भी तोड़ कर कार समेत भाग गया।
Pages: [1]
View full version: फर्रुखाबाद में भीषण हादसा, अनियंत्रित कार ने तीन बरातियों को रौंदा, हालत गंभीर