LHC0088 Publish time 2026-2-15 17:56:32

ग्रीन बेल्ट सेक्टर-4 से पकड़ा गया शातिर बाइक चोर, करनाल और तरावड़ी से चुराई गई 2 मोटरसाइकिलें बरामद

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Karnal-theft-1771159171254_m.webp

करनाल में एंटी ऑटो व्हीकल थैफ्ट टीम ने वाहन चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, करनाल। एंटी आटो व्हीकल थैफ्ट टीम वाहन चोरी के मामले में एक आरोपित को काबू कर लिया है। टीम इंचार्ज निरीक्षक इंद्र सिंह के अनुसार मुख्य सिपाही सुखमहेंद्र सिंह की टीम ने आरोपित कुरुक्षेत्र के गांव कंग निवासी रमेश को ग्रीन बेल्ट सेक्टर 4 से काबू किया है।

आरोपित से चोरी की हुई दो बाइक बरामद की है। आरोपित ने शहर व तरावड़ी थाना क्षेत्र से ये बाइक चोरी की थी। आरोपित को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
Pages: [1]
View full version: ग्रीन बेल्ट सेक्टर-4 से पकड़ा गया शातिर बाइक चोर, करनाल और तरावड़ी से चुराई गई 2 मोटरसाइकिलें बरामद