Chikheang Publish time 2026-2-15 17:56:36

राघोपुर होकर चलेंगी डिब्रूगढ़-झंझारपुर और कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/HOLI-SPECIAL-TRAIN-(1)-1771159276314_m.webp

होली स्पेशल ट्रेन। (AI Generated Image)



संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल)। होली पर्व को लेकर रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़ एवं निर्मली होकर दो महत्वपूर्ण होली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है।

इससे कोसी, सीमांचल व मिथिला क्षेत्र के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा तथा रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार डिब्रूगढ़–झंझारपुर होली स्पेशल (05974/73) कुल 7 ट्रिप चलेगी।

गाड़ी संख्या 05974 प्रत्येक मंगलवार 17 फरवरी से 31 मार्च के बीच डिब्रूगढ़ से सुबह 05:20 बजे प्रस्थान कर गुवाहाटी, सिलीगुड़ी, फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़, निर्मली होते हुए अगले दिन 11:30 बजे झंझारपुर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05973 प्रत्येक बुधवार 18 फरवरी से 1 अप्रैल तक झंझारपुर से दोपहर 01:00 बजे प्रस्थान कर निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम, फारबिसगंज, सिलीगुड़ी एवं गुवाहाटी होते हुए अगले दिन 20:20 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

इस सेवा के शुरू होने से पहली बार कोसी क्षेत्र को असम से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल (05736/35) कुल 6 ट्रिप चलेगी।

गाड़ी संख्या 05736 प्रत्येक बुधवार 18 फरवरी से 25 मार्च के बीच कटिहार से रात्रि 09:00 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज, ललितग्राम, राघोपुर, सरायगढ़ एवं निर्मली होते हुए शुक्रवार सुबह 09:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05735 प्रत्येक शुक्रवार 20 फरवरी से 27 मार्च तक अमृतसर से दोपहर 01:25 बजे खुलकर निर्मली, सरायगढ़, राघोपुर, ललितग्राम एवं फारबिसगंज होते हुए शनिवार रात्रि 11:45 बजे कटिहार पहुंचेगी।

होली के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों का परिचालन क्षेत्र के लिए विशेष सौगात माना जा रहा है। पंजाब व असम की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। रेलवे के इस निर्णय से क्षेत्रीय यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल होते हुए चलेंगी 2 होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Pages: [1]
View full version: राघोपुर होकर चलेंगी डिब्रूगढ़-झंझारपुर और कटिहार-अमृतसर होली स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत