Chikheang Publish time 1 hour(s) ago

सुलतानपुर में 16 लाख से चमकेगी शिवमंदिर जाने वाली रोड, तीन मीटर चौड़ी सड़क की होगी विशेष मरम्मत

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Shiv-mandir-sadak-sultanpur-1771160431950_m.webp



संवाद सूत्र, जयसिंहपुर (सुलतानपुर)। उघड़पुर से जासापारा स्थित प्राचीन शिव मंदिर तक जाने वाले जर्जर मार्ग के जीर्णोद्धार का कार्य रविवार से शुरू हुआ। मार्ग बनने से श्रद्धालुओं के साथ लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। लगभग 700 सौ मीटर लंबी और तीन मीटर चौड़ी सड़क विशेष मरम्मत योजना के तहत करीब 16 लाख रुपये में तैयार होगी।

सड़क की जर्जर स्थिति के कारण श्रद्धालुओं आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते थे, जिससे मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था। ग्रामीण कई वर्षों से सड़क की मरम्मत की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- 84 कोसी परिक्रमा रोड से मिलेगा \“संजय पुल\“ का विकल्प, भूमि अधिग्रहण पूरा, प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 1192 करोड़

ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता रवी मौर्य ने बताया कार्य शुरू करा दिया गया है। समयावधि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
Pages: [1]
View full version: सुलतानपुर में 16 लाख से चमकेगी शिवमंदिर जाने वाली रोड, तीन मीटर चौड़ी सड़क की होगी विशेष मरम्मत