deltin33 Publish time 2026-2-15 18:56:23

UP Board Exam 2026 : हाईस्कूल गृह विज्ञान के मॉडल पेपर की Answer Key, 21 फरवरी को है यह परीक्षा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/student-exam-1771161347152_m.webp

प्रतीकात्मक फोटो



जागरण संवाददाता, मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हाईस्कूल की गृह विज्ञान विषय की परीक्षा 21 फरवरी को होगी। राजकीय इंटर कालेज नानू मेरठ की गृह विज्ञान विषय की सहायक अध्यापिका, सोनल शर्मा ने परीक्षा की अच्छी तैयारी एवं अच्छे अंक लाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।

शिक्षिका सोनल शर्मा के अनुसार हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए सबसे पहले परीक्षार्थियों को सिलेबस और ब्लूप्रिंट को समझना होगा। इसके लिए परीक्षार्थी सबसे पहले पूरा नवीनतम सिलेबस देखें। ताकि सिलेबस एवं सवालों को लेकर कोई भ्रम की स्थिति न रहे। वहीं, बोर्ड परीक्षाओं में पिछले सालों में आए प्रश्नपत्रों को हल भी कर लें।

गृह विज्ञान विषय की परीक्षा में सावधानी और समयबद्ध तरीके से परीक्षार्थियों को सवाल हल करने हैं। उत्तर हेडिंग से लिखें और रिवीजन करें। कई जगह से पढ़ने के बजाय अब तक जिस नोट्स अथवा बुक से तैयारी की है, उसको को ही परीक्षा के अंतिम दिनों में दोहराएं.
गृह विज्ञान की परीक्षा में परीक्षार्थियों को अपनी रणनीति बनाकर चलना है। परीक्षा कक्ष में पेपर मिलते ही 5-10 मिनट पढ़ें। आसान प्रश्न पहले करें। ताकि आपके अंदर परीक्षा को लेकर आत्मविश्वास आ जाए.
परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका साफ-सुथरी रखें। डायग्राम जहां जरूरी हो, वहीं बनाएं। यदि संभव हो तो छोटा सा चार्ट एवं तालिका बनाएं।उदाहरण अवश्य दें। जिन अध्यायों से ज्यादा अंकों के प्रश्न आते हैं। उन्हें चिन्हित करें। दो, चार और छह अंक के प्रश्नों की तैयारी अलग-अलग से करें.

आहार और पोषण में विटामिन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, खनिज–स्रोत कमी रोग को तैयार करें। संतुलित आहार का चार्ट भी बनाने का अभ्यास करें। पोषण की कमी से होने वाले रोग (जैसे एनीमिया, रतौंधी) से भी परीक्षा में पूछे जाते हैं। टेबल बनाकर याद करें। पोषक तत्व, कार्य स्रोत तथा कमी रोग परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। नाप लेने की विधि, पैजामा, ब्लाउज, फ्राक के आवश्यक नाप, कच्चे रंग के कपड़े धोते समय क्या सावधानी बरतनी चाहिए तथा सिलाई मशीन के भाग भी परीक्षा में अक्सर पूछे जाते हैं।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड कक्षा 10 गृह विज्ञान का मॉडल पेपर और अच्छे अंक प्राप्त करने को विशेषज्ञ शिक्षक के महत्वपूर्ण सुझाव
यहां से डाउनजलोड करें गृह विज्ञान के मॉडल पेपर की आंसर की https://storage.googleapis.com/dev-cms-backend-media/2023-09-11/media/image/1694416257362-7aee3e77-1433-4143-8f65-087da432cf5f.pnganswer keys.pdf

परीक्षा के लिए डायग्राम बनाने का खूब अभ्यास करें। इससे एक या दो अंक अतिरिक्त मिल सकते हैं। गृह प्रबंधन एवं स्वच्छता, कठोर जल का कारण, घर की सफाई की विधियां, प्राथमिक उपचार, आग से सुरक्षा और यातायात के नियमों का चार्ट बनाकर भी परीक्षार्थी जरूर रिवीजन करें।छोटे प्रश्न को बिल्कुल न छोड़ें। ये पूरे अंक दिलाते हैं। महत्वपूर्ण परिभाषाएं रटने के बजाय समझकर लिखें। परीक्षा में समय प्रबंधन रखें।
अगर आप चाहें तो महत्वपूर्ण प्रश्नों की सूची या संक्षिप्त नोट्स (आहार एवं पोषण एवं सिलाई कला) भी बना सकते हैं।
Pages: [1]
View full version: UP Board Exam 2026 : हाईस्कूल गृह विज्ञान के मॉडल पेपर की Answer Key, 21 फरवरी को है यह परीक्षा