अगले दशक के लिए क्या होंगी भारत की 3 रिफॉर्म प्राथमिकताएं? पीएम मोदी ने बताया
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/pm-modi-pti-interview-1771166005444_m.webpपीएम ने कहा कि सुधार हमारी सरकार का कमिटमेंट है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर दशक के लिए अपनी3 सुधार प्राथमिकताओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन प्राथमिकताओं में गवर्नेंस को आसान बनाना, स्ट्रक्चरल सुधार, गहरा इनोवेशन शामिल है। पीएम ने कहा कि हमारा देश विकसित भारत की ओर बढ़ रहा है।
पीएम मोदी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा कि \“सुधार हमारी सरकार का कमिटमेंट है, जिसे हमने पूरी तरह से दिखाया है। मुझे यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि हम छोटे-मोटे बदलावों से सिस्टम में बदलाव की ओर बढ़ गए हैं।\“
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/pm-modi-3-reform-1771166314970.jpg
पीएम ने गिनाई प्राथमिकताएं
पीएम ने कहा, \“हमारी दिशा साफ है। पहला, हम ऐसे स्ट्रक्चरल सुधार जारी रखेंगे जो कॉम्पिटिटिवनेस और प्रोडक्टिविटी में सुधार करेंगे। दूसरा, हम टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज में इनोवेशन को और गहरा करेंगे। तीसरा, हम शासन को और सरल बनाएंगे ताकि नागरिक और व्यवसाय अधिक आसानी और विश्वास के साथ काम कर सकें\“
पीएम ने कहा कि भारत दुनिया में एक डिजिटल लीडर है जो यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों के लेन-देन के तरीके में बुनियादी सुधारों से संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत अपने इतिहास में सबसे व्यापक बुनियादी ढांचा विकास देख रहा है, जिसे भविष्य की तत्परता को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/pm-modi-interview-1771166326559.jpg
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रेड एग्रीमेंट पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हमारे FTA टेक्सटाइल, लेदर, केमिकल, हैंडीक्राफ्ट, जेम्स और दूसरे सेक्टर में MSMEs के लिए मार्केट एक्सेस बढ़ाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। उन्होंने भारत की डेवलपमेंट जर्नी में महिलाओं की भूमिका पर भी जोर दिया।
यह भी पढ़ें- 38 देशों के साथ अपनी शर्तों पर हुए समझौता: PM मोदी ने बताया- कैसे बढ़ा निवेशकों का भरोसा
Pages:
[1]