cy520520 Publish time 2026-2-15 20:27:17

UP Weather Update: कानपुर में फरवरी में गर्मी का झटका, 27.5°C तापमान, दो दिन बाद बदलेगा मौसम

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Kanpur-Weather-(1)-1771167648891_m.webp

पुराना सेल्स टैक्स रोड पर चल रहे सीएम ग्रिड के काम में किया जा रहा पानी का छिड़काव। जागरण



जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Weather Update:यूपी में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। कानपुर में फरवरी में ही गर्मी का अहसास हो रहा है। रविवार को बादलों के छंटने से तेज धूप और 27.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया। यह सीजन का सबसे गर्म दिन था।

इससे पहले 11 फरवरी को शहर का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, 16-17 फरवरी को विक्षोभ का असर और 18 फरवरी को दिख सकता है। इसी का असर है कि रात व दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान रात के तापमान में एक डिग्री और दिन के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिक तापमान होने के बाद भी नमी का प्रतिशत ठीक रहा। अधिकतम नमी 90 प्रतिशत और न्यूनतम 42 प्रतिशत रहा। वहीं हवा की गति 3.8 किलाेमीटर से लेकर 7.9 किलोमीटर प्रतिघंटा के बीच रही।

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटे के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 16 व 17 फरवरी को बादल छाने की संभावना है। जबकि 18 फरवरी को कानपुर के आसपास के जिलाें में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण दिन और रात के तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।





    तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)


   15 फरवरी
   10.0
   27.5


   14 फरवरी
   9.0
   25.0


   13 फरवरी
   10.0
   24.6


   12 फरवरी
   11.0
   25.7


   11 फरवरी
   10.0
   27.0


Pages: [1]
View full version: UP Weather Update: कानपुर में फरवरी में गर्मी का झटका, 27.5°C तापमान, दो दिन बाद बदलेगा मौसम