cy520520 Publish time 2026-2-15 21:26:34

IND vs PAK: भारत ने कोलंबो में 175 रन बनाकर रचा इतिहास, पाकिस्तानी गेंदबाजों की कभी नहीं हुई ऐसी कुटाई

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Ishan-Kishan-Tilak-Varma-1771171296681_m.webp

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है। इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और इसी के साथ भारत ने इतिहास रच दिया है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और भारत को बल्लेबाजी का न्योता दिया था।

टीम इंडिया की इस मुकाबले में शुरूआत खराब रही लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली और भारत को 175 के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। हालांकि, 175 रनों के साथ ही भारत ने बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है और ये भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में टीम इंडिया ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा स्कोर 160 रन था, जो टीम इंडिया ने साल 2022 में मेलबर्न में बनाया था। उस मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे और टीम इंडिया ने 160 रन बनाकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। अब उस रिकॉर्ड को इस मुकाबले में भारत ने तोड़ दिया है।
ईशान किशन की ताबड़तोड़ पारी

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने कमाल की बैटिंग की। किशन ने 40 गेंदों पर 77 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपना पारी के दौरान 10 चौके और 3 छक्के जड़े। उनकी पारी का ही नतीजा था कि टीम इंडिया 175 रनों के स्कोर तक पहुंच सकी। किशन के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रनों की पारी खेली। अंत में शिवम दुबे और रिंकू सिंह ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए और टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया। दुबे ने 17 गेंदों पर 27 रन, जबकि रिंकू 4 गेंदों पर 11 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान के लिए सईम अयूब ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 3 विकेट अपने नाम किए।

यह भी पढ़ें- Ishan Kishan को पाकिस्‍तान के खिलाफ रिकॉर्ड पारी खेलने का मिला इनाम, सोशल मीडिया की दुनिया ने दिया नया नाम

यह भी पढ़ें- \“एक बिहारी पाकिस्तान पर भारी\“, कोलंबों में गरजा ईशान किशन का बल्ला; खेली तूफानी पारी
Pages: [1]
View full version: IND vs PAK: भारत ने कोलंबो में 175 रन बनाकर रचा इतिहास, पाकिस्तानी गेंदबाजों की कभी नहीं हुई ऐसी कुटाई