Chikheang Publish time 2026-2-15 22:26:48

दादाजी से शादी की हरी झंडी और ईशान किशन का तूफान; पस्‍त हुआ पाकिस्‍तान, लाेग बोले- बिहार की शान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Ishan-Kishan-1771175762751_m.webp

ईशान क‍िशन के प्रदर्शन पर झूमे क्र‍िकेट प्रेमी। सांकेत‍िक तस्‍वीर



अक्षय पांडेय, पटना। Ishan Kishan: टी-20 विश्वकप मैच में रविवार की छुट्टी का दिन पटना के ईशान किशन के नाम रहा। बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 77 रन की पारी खेल कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ भारत को 61 रनों से जीत दिला दी।

पटना के क्रिकेटर ने 10 चौके और तीन छक्के लगाकर शहरवासियों को खूब तालियां बजाने का अवसर दिया। भारत की बल्लेबाजी के दौरान चौक-चौराहों और घरों से ईशान का नाम ही जुबान पर रहा।

एक ओर मनपसंद लड़की से शादी के लिए दादाजी की हरी झंडी और दूसरी ओर पाकिस्‍तान जैसे चिर प्रत‍िद्वंद्वी के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर ईशान ने अपना जादू चला दिया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/Cricket-1771175801611.jpg

(पटना के डाकबंगला चौराहे पर जश्‍न मनाते क्र‍िकेट प्रेमी। जागरण)
शहरवासियों को महाश‍िवरात्रि पर म‍िली दोगुनी खुशी

पटना के क्रिकेटर ने 10 चौके और तीन छक्के लगाकर शहरवासियों को खूब तालियां बजाने का अवसर दिया। भारत की बल्लेबाजी के दौरान चौक-चौराहों और घरों से ईशान का नाम ही जुबान पर रहा।

ईशान को पारी की शुरुआत में सलामी जोड़ी के रूप में आए अभिषेक शर्मा का साथ नहीं मिला। एकतरफ से रन गति धीमी हुई, तो ईशान ने मोर्चा संभाल लिया।

अच्छी गेंदों को सम्मान और खराब पर चौके एवं छक्के जड़ने का क्रम जारी रखा। 27 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर दिया। इसके बाद वे नहीं रुके। तेज खेल जारी रखा।

तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच 87 रनों की साझेदीर हुई। पाकिस्तान के आफ ब्रेक गेंदबाज सइम अयूब की गेंद पर बोल्ड होने से पहले वे 77 रन बना गए।

ईशान जब आउट हुए, तब टीम को स्कोर 8.4 ओवर में 88 हो गया था। बल्ले के साथ ईशान ने कीपिंग में भी कमाल किया।

44 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत की ओर ले जा रहे उस्मान खान इशान की फुर्ती से मात खा गए। अक्षर पटेल की गेंद पर उस्मान को स्टंप आउट कर इशान ने भारत की जीत की उम्मीद दोगुनी कर दी।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/Cricket-1-1771175839867.jpg
टीवी स्क्रीन के सामने जमे रहे प्रशंसक

भारत के सामने पाकिस्तान के मुकाबले का शहरवासियों को बेसब्री से इंतजार था। मैच शुरू होने से पहले उत्साहित पटनावासियों ने मुकाबले का गवाह बनने की योजना बना ली थी।

दुकानों पर लगे टीवी स्क्रीन पर बड़ी संख्या में लोग नजर आए, तो घरों में मैच देखने के लिए स्वजन साथ जुटे रहे। भारत का विकेट गिरने पर प्रशंसक निराश दिखे, तो गेंद को बाउंड्री से बाहर जाते देख हर्षित होकर झूमते भी नजर आए।
जश्न मनाने घरों से बाहर निकले प्रशंसक

देर रात भारतीय टीम के पाकिस्तान पर जीत दर्ज करते ही प्रशंसक घरों के बाहर निकले। होली के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे शहर में दीपोत्सव के पटाखे छूटे।

राजीव नगर, बोरिंग रोड, डाकबंगला चौराहा आदि स्थानों पर खुशी से हाथों में तिरंगा लेकर लहराते क्रिकेटप्रेमी नजर आए। ईशान की शानदार पारी की चर्चा के साथ भारत की जीत की शुभकामनाएं पटनावासी देते रहे।
Pages: [1]
View full version: दादाजी से शादी की हरी झंडी और ईशान किशन का तूफान; पस्‍त हुआ पाकिस्‍तान, लाेग बोले- बिहार की शान