deltin33 Publish time 2026-2-15 23:26:39

बंगाल: बेटी अपने पिता से पांच साल बड़ी, गलती सुधारने पहुंचा BLO तो फोड़ दिया सिर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/blo-sir-1771179542366_m.webp

बंगाल में मतदाता सूची की गलती सुधारने गए बीएलओ पर हमला (फाइल फोटो)



राज्य ब्यूरो, जागरण, कोलकाता । मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के लिए जमा किए दस्तावेज से पता चला है कि बेटी अपने पिता से पांच साल बड़ी है। तथ्य में इस गड़बड़ी के कारण संबंधित मतदाता को सुनवाई में पेश होने के लिए बताने पर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) की पिटाई कर दी गई।

गंभीर हालत में बीएलओ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सनसनीखेज घटना बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज में घटी।
पिता से पांच साल बड़ी बेटी

कालीगंज ब्लाक के अशचिया गांव के बूथ नंबर 80/225 के बीएलओ अली साहब ने बताया कि स्थानीय निवासी अलीफा बीबी की उम्र दस्तावेजों में उनके पिता की उम्र से पांच साल अधिक दिखाई गई थी। उन्होंने गलती सुधारने के लिए अलीफा और उनके पति अयातुल्ला शेख से संपर्क किया।

दंपती यह समझना नहीं चाहते थे कि मैं क्या कहना चाहता हूं। जब पता चला कि उन्हें सुनवाई में जाना होगा, तो उन्होंने उल्टे मुझे दोषी ठहराया और पिटाई शुरू कर दी।
बीएलओ का फूटा सिर

जानकारी के मुताबिक, लाठी के वार से बीएलओ का सिर फट गया। खून से लथपथ हालत में उन्हें कालीगंज ब्लाक अस्पताल ले जाया गया और बाद में शक्तिनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रविवार को अस्पताल के बिस्तर पर दर्द से कराहते हुए अली ने कहा कि मैंने तो बस नियमों का पालन किया था और सूचना में गलती बताई थी।

एक साधारण सी बात कि बेटी अपने पिता से बड़ी नहीं हो सकती। इस पर दंपती ने मेरी पिटाई कर दी। मेरे सिर पर सात टांके लगे हैं।
Pages: [1]
View full version: बंगाल: बेटी अपने पिता से पांच साल बड़ी, गलती सुधारने पहुंचा BLO तो फोड़ दिया सिर