मध्य प्रदेश: जबलपुर में प्रसाद खाने से 19 लोग बीमार, असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/jablpur-1771190025416_m.webpबीकानेर की मिठाई खाने से 19 लोग बीमार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भेड़ाघाट स्थित त्रिपुर सुंदरी मंदिर में प्रसाद स्वरूप चढ़ाई गई मिठाई खाने से परिवार के 19 लोग बीमार हो गए। इनमें नागपुर में इलाजरत 45 वर्षीय असिस्टेंट प्रोफेसर इंद्रपाल पटेल की रविवार को मौत हो गई। जबकि सात लोगों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
खाद्य विभाग की कार्रवाई और सैंपल की जांच
गुरुवार को हुई इस घटना के दो दिन बाद शनिवार को खाद्य विभाग ने बीकानेर मिष्ठान दुकान से सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल भेजे हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीन से चार दिन में रिपोर्ट आने की संभावना है। भेड़ाघाट निवासी इंद्रपाल पटेल एलएनसीटी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे।
प्रोफेसर के परिवार ने इस दुकान से करीब चार किलो मिठाई खरीदी थी, जिसे मंदिर में अर्पित करने करने के बाद सभी ने खाया। जिसके कुछ घंटे बाद ही लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। गुरुवार रात तक 19 लोग फूड पाइजनिंग के शिकार हो गए। इनमें छह बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थे।
अस्पताल में भर्ती मरीजों की स्थिति
इनमें छह बच्चे और 11 महिलाएं शामिल थीं। रामरतन पटेल, बत्ती पटेल, दिलीप पटेल, रूपाली पटेल, कैलाश पटेल, नीरज पटेल अभी भी निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं विजय पटेल श्रीधाम हॉस्पिटल गोटेगांव में इलाजरत हैं।
Pages:
[1]