Chikheang Publish time 3 hour(s) ago

यमुनानगर में फौजी की पत्नी का जेठ के बेटे ने चाकूओं से गोदकर बेरहमी से किया कत्ल, इलाके में फैली सनसनी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/haryana-news-1771188274035_m.webp

मोनिका की हत्या के बाद विलाप करती उसकी मां कांता



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के गांव भंभौल में 34 वर्षीय मोनिका उर्फ पूजा की चाकू से गोंदकर निर्मम हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही जेठ के बेटे योगराज व उसके साथी सचिन पर लगा है। हालांकि उसके मरने से पहले सचिन उसे अपनी कार में अस्पताल में भी लेकर गया लेकिन वहां चिकित्सकों ने जैसे ही उसे मृत बताया तो वह फरार हो गया।

महिला का पति जसबीर फौजी है। फिलहाल वह जम्मू कश्मीर में तैनात है। थाना छप्पर पुलिस मामले में जांच कर रही है। जिसमें प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आ रहा है।

सचिन से हो गई थी मोनिका की जान पहचान

पुलिस को दी शिकायत में मां कांता देवी ने बताया कि योगराज के साथ उसका दोस्त अंबाला के गांव मंगलाई निवासी सचिन एक दो बार घर पर आया। जिसके बाद उससे मोनिका की जान पहचान हो गई थी। बाद में सचिन कई बार घर पर अकेला भी आया।

शनिवार की रात को खाना खाने के बाद मोनिका अपने बेटे के साथ कमरे में चली गई थी। रात लगभग 11 बजे उसके कमरे से चिल्लाने की आवाज आई। यह सुनकर उठी और उसके कमरे का दरवाजा खोला तो योगराज हाथ में चाकू लिए मोनिका पर वार कर रहा था। उसने गर्दन, छाती पेट, हाथों पर ताबड़तोड़ वार किए।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/73007179-1771188298839.jpg

आरोप है कि इस वारदात में सचिन भी उसके साथ था। यह देखकर शोर मचाया तो योगराज चाकू लेकर मकान की छत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर फरार हो गया। जबकि मकान का मुख्य गेट बंद होने के कारण सचिन नहीं भाग सका। शोर सुनकर पड़ोसी आया। जिसके बाद गेट खोला। पड़ोसी विशाल के साथ सचिन घायल अवस्था में मोनिका को कार से अस्पताल में लेकर गए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कांता देवी का कहना है कि उनकी बेटी की ससुराल वालों से कोई दुश्मनी नहीं है। वह यहां मायके में रहती है। फिर पता नहीं क्यों योगराज ने यह वारदात की। प्रॉपर्टी कब्जाने के लिए यह साजिश हो सकती है।

पांच वर्ष से मायके में रह रही थी मृतका

मृतका मोनिका की शादी लगभग दस वर्ष अंबाला के गांव कलरेड़ी निवासी जसबीर सिंह के साथ हुई थी। इस शादी से उसके पास एक सात वर्ष का बेटा है। वह इकलौती बेटी थी। उसके पिता रघुवीर सिंह की लगभग पांच वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह भी सेवानिवृत्त फौजी थे। जिसके बाद से ही वह बेटे व पति के साथ मायके में ही रहने लगी थी।

यहां गांव में दस दिन पहले उसकी नानी प्रेमी देवी भी आई हुई थी। जिस समय वारदात हुई। वह भी शोर सुनकर भागी और आरोपित योगराज को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह छत से कूदकर भाग निकला। जिस तरह से वारदात हुई। उससे प्रेम प्रसंग से जुड़ा ही मामला लग रहा है, क्योंकि सचिन का अक्सर मोनिका से मिलना जुलना होता रहा।

दीवार फांदकर घर में घुसे आरोपित

जिस मकान में वारदात हुई। उसके मुख्य गेट का ताला लगा हुआ था। पुलिस की जांच में आया कि दोनों आरोपित मकान में दीवार फांदकर घुसे। पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर पूरा घर भी सर्च किया। इस दौरान पुलिस को पास की नाली से एक चाकू भी बरामद हुआ।

इस चाकू से ही वारदात को अंजाम दिया गया था। अभी तक पुलिस बयानों के आधार पर योगराज व सचिन को आरोपित मानकर जांच कर रही है। छप्पर थाना प्रभारी वेदपाल ने बताया कि मामले में मृतका के स्वजन के बयान पर दोनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आगे तफ्तीश की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: यमुनानगर में फौजी की पत्नी का जेठ के बेटे ने चाकूओं से गोदकर बेरहमी से किया कत्ल, इलाके में फैली सनसनी