cy520520 Publish time 2026-2-16 03:56:09

अलीगढ़ वासियों के लिए गुड न्यूज! बढ़ गई नुमाइश की तारीख, अब इस दिन तक खरीदारी और झूलों का आनंद ले सकेंगे शहरवासी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/download-1771179423907_m.webp



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। नुमाइश के आयोजन को 21 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। डीएम संजीव रंजन की ओर से इस पर सहमति प्रदान कर दी गई है। प्रशासन के इस निर्णय से शहरवासियों को नुमाइश पहुंचकर एक बार फिर बाजार में खरीदारी करने व बच्चों को झूला झूलने का मौका मिलेगा।

एसडीएम कोल महिमा सिंह ने इस संबंध में नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा है। यह पत्र नुमाइश परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुचारु बनाए जाने के लिए लिखा गया है।

पत्र में एसडीएम कोल ने लिखा है कि नगर निगम द्वारा 13 फरवरी तक नुमाइश के तहत सफाई व्यवस्था बनाई जानी थी। अब डीएम की स्वीकृति पर तिथि को 21 फरवरी तक बढ़ाया गया है। इसलिए नुमाइश परिसर में सफाई व्यवस्था 21 फरवरी तक सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित को निर्देशित करें।

यह भी पढ़ें- क्रिकेटर रिंकू व सांसद प्रिया सरोज ने साझा की लव स्टोरी: पहली मुलाकात के लिए लेट पहुंचने पर Rinku ने खाई थी डांट
Pages: [1]
View full version: अलीगढ़ वासियों के लिए गुड न्यूज! बढ़ गई नुमाइश की तारीख, अब इस दिन तक खरीदारी और झूलों का आनंद ले सकेंगे शहरवासी