deltin33 Publish time 2026-2-16 05:57:55

महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन के कारण गाजियाबाद की सड़कों पर लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Router-Diversion-1771202625464_m.webp

रूट डायवर्जन के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। महाशिवरात्रि के अवसर पर शनिवार शाम से लागू ट्रैफिक डायवर्जन का असर रविवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर साफ दिखाई दिया। जीटी रोड, चौधरी मोड़, हापुड़ रोड और ठाकुरद्वारा क्षेत्र के आसपास वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कई स्थानों पर वाहन चालकों को रेंगते हुए आगे बढ़ना पड़ा और लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक समय लगा।

त्योहार के चलते दूधेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिस कारण पुलिस ने गौशाला रोड समेत जीटी रोड पर मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर डायवर्जन लागू किया था। हालांकि वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम की स्थिति बन गई। खासकर रविवार दोपहर बाद और शाम के समय स्थिति ज्यादा गंभीर रही।
ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर तैनात रहे

चौधरी मोड़ और हापुड़ रोड पर वाहन धीमी गति से चलते रहे। ट्रैफिक पुलिस के जवान प्रमुख चौराहों पर तैनात रहे और यातायात नियंत्रित करते दिखे, लेकिन वाहनों के दबाव के कारण जाम लगा। कई स्थानों पर पुलिस ने छोटे मार्गों से वाहनों को निकालकर दबाव कम करने का प्रयास किया।

डीसीपी ट्रैफिक त्रिगुण बिसेन ने बताया कि महाशिवरात्रि को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के मद्देनजर डायवर्जन लागू किया गया था। कुछ मार्गों पर दबाव बढ़ा, लेकिन अतिरिक्त पुलिस बल लगाकर स्थिति नियंत्रित की गई।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में शराब पीकर युवक से मारपीट करने वाले निकले बीबीए छात्र, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Pages: [1]
View full version: महाशिवरात्रि पर रूट डायवर्जन के कारण गाजियाबाद की सड़कों पर लगा भीषण जाम, रेंगते रहे वाहन