cy520520 Publish time 2 hour(s) ago

Bareilly Airport Update: जमीन का झमेला खत्म, अनुबंध की तैयारी शुरू; द‍िल्‍ली-मुंबई जाना होगा आसान, जानें और क्‍या है खास

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Terminal_Front_view-1771182288328_m.webp

बरेली एयरपोर्ट



जागरण संवाददाता, बरेली। सिविल एयरपोर्ट का अब जल्द विस्तारीकरण होगा। एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि की खरीद पूरी हो चुकी है। अब इसके लैंड लीज एग्रीमेंट की प्रक्रिया शुरू की गई है। एयरपोर्ट विस्तार से यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सकेगी। बरेली में सिविल एयरपोर्ट का निर्माण पांच साल पहले कर लिया गया था। उस वक्त करीब 48.5 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करके एयरपोर्ट बनाया गया।

आठ मार्च 2021 को यहां से हवाई सेवा शुरू हुई। उसके बाद से लगातार मुंबई और बैंग्लुरू के लिए हवाई सेवा चल रही है। एयरपोर्ट के बराबर में ही त्रिशूल एयरबेस भी है। चार साल से लगातार उड़ाने चल रही हैं, लेकिन अब तक सिविल एयरपोर्ट का अपना रनवे नहीं हैं। वहां एप्रैन और टैक्स वे बनाए तो गए हैं, लेकिन अभी विमानों ने रुकना शुरू नहीं किया है।

यहां से अन्य शहरों के लिए भी हवाई सेवा शुरू किए जाने की तैयारी है। इन्हीं सब जरूरतों के लिए एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जरूरत बनी। इसके लिए 23.55 एकड़ भूमि का अधिग्रहण करने के निर्देश शासन से दिए गए। इसमें से किसानों से आपसी समझौते के हिसाब से 16.97 एकड़ भूमि खरीदी जा चुकी है।

कुछ सरकारी भूमि भी ली गई है। निजी भूमि खरीदने के लिए 53.40 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी, जिसमें से 44.26 करोड़ रुपये किसानों को बांटा जा चुका है। अब वहां विस्तारीकरण के लिए निजी भूमि खरीदने को नहीं बची है। खरीद प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अनुबंध की तैयारी है।

विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए किसानों की भूमि खरीद ली गई है। अब राज्य सरकार और नागरिक उड्डयन विभाग के बीच लैंड लीज एग्रीमेंट कराया जाना है। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।



यह भी पढ़ें- बरेली-मथुरा मार्ग पर बड़ा अपडेट: 6-लेन के प्रस्ताव पर सरकार ने फेरा पानी, जानें क्या है नया प्लान
Pages: [1]
View full version: Bareilly Airport Update: जमीन का झमेला खत्म, अनुबंध की तैयारी शुरू; द‍िल्‍ली-मुंबई जाना होगा आसान, जानें और क्‍या है खास