cy520520 Publish time 2026-2-16 07:26:12

होली पर यात्रियों को राहत, गोरखपुर से सियालदह, आसनसोल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Traintrack-1771207595737_m.webp

अतिरिक्त विशेष गाड़ियों की सुविधा मिलने से होगी सहूलियत। जागरण



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। होली पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने दो जोड़ी विशेष गाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। इससे पूर्वी व उत्तर भारतीय मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

रेलवे से जारी सूचना के अनुसार 03527 आसनसोल–गोरखपुर होली विशेष गाड़ी एक मार्च को 13:20 बजे आसनसोल से चलकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन प्रातः 03:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03528 गोरखपुर–आसनसोल विशेष गाड़ी 02 मार्च को 06:30 बजे गोरखपुर से चलकर उसी दिन 21:00 बजे आसनसोल पहुंचेगी।

इसी तरह से 03131 सियालदह–गोरखपुर विशेष गाड़ी 26 फरवरी, दो और पांच मार्च को 23:50 बजे सियालदह से प्रस्थान कर अगले दिन 18:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में 03132 गोरखपुर–सियालदह विशेष गाड़ी 27 फरवरी, तीन व छह मार्च को 21:00 बजे गोरखपुर से चलकर अगले दिन 16:20 बजे सियालदह पहुंचेगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान लंबी दूरी के यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में HP रसोई गैस का संकट, सिलेंडर रीफिलिंग ठप, ग्राहक परेशान


आज चलेगी गोरखपुर-आनंद विहार विशेष गाड़ी
गोरखपुर: 02595 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचालन सोमवार को करने का निर्णय लिया है। यह विशेष गाड़ी प्रातः पांच बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी।

निर्धारित समय से गाड़ी बस्ती से 05:47 बजे, गोंडा, सीतापुर, बरेली और मुरादाबाद से 14:08 बजे चलकर आनंद विहार टर्मिनल पर शाम पांच बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में एसी थर्ड के 20 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
Pages: [1]
View full version: होली पर यात्रियों को राहत, गोरखपुर से सियालदह, आसनसोल के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें