AI Impact Summit 2026: 16 से 20 फरवरी दिल्ली में इन रास्तों से बचें, AI समिट के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली पुलिस ने 16 से 20 फरवरी तक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह कदम राजधानी के भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में होने वाले AI इम्पैक्ट समिट 2026 को देखते हुए उठाया गया है। सोमवार से शुरू हो रहे इस पांच दिन के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में कई देशों के प्रमुख, मंत्री, वरिष्ठ प्रतिनिधि और बड़े वैश्विक संगठनों के नेता शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम के हाई-प्रोफाइल होने के कारण सेंट्रल दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी रहने की संभावना है।दिल्ली को बांटा गया 10 जोन में
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, लोगों की सुरक्षा और वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर को 10 ज़ोन में बांटा गया है और करीब 4,200 ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की गई है। हर जोन की निगरानी एक डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस करेंगे, जबकि VVIP मूवमेंट पर वरिष्ठ अधिकारी नजर रखेंगे। भारत मंडपम, सुषमा स्वराज भवन और हैदराबाद हाउस के आसपास हाई-सिक्योरिटी और नियंत्रित ट्रैफिक ज़ोन बनाए जाएंगे।
संबंधित खबरें
AI Impact Summit 2026: दिल्ली में AI समिट से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें कौन-कौन से रूट रहेंगे प्रभावित अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:18 AM
AI Impact Summit 2026: पीएम मोदी आज \“इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट\“ का करेंगे उद्घाटन! ग्लोबल लीडर्स, एक्सपर्ट्स और इनोवेटर्स होंगे शामिल अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 8:13 AM
Delhi Weather Update: दिल्ली में 18 फरवरी को हल्की बौछारों के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आज का AQI और वीकेंड वेदर अपडेट अपडेटेड Feb 16, 2026 पर 7:38 AM
जान लें कैसा रहेगा ट्रैफिक
VVIP मूवमेंट के दौरान भैरों मार्ग (रिंग रोड टी-पॉइंट को छोड़कर) और मथुरा रोड पर सुब्रमण्यम भारती मार्ग टी-पॉइंट से डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक तक यातायात पर रोक रहेगी। हालांकि, रिंग रोड–आश्रम चौक–ISBT कश्मीरी गेट–धौला कुआं–AIIMS वाला मुख्य नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर शहर के आर-पार जाने के लिए खुला रहेगा, ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो। कर्तव्य पथ, जनपथ, अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग और शांति पथ जैसी प्रमुख सड़कों पर जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकता है। जिन वाहनों को दिल्ली के अंदर नहीं आना है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया जाएगा। समिट के दौरान ऐसे वाहनों को राजधानी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
VVIP मूवमेंट के दौरान रहेगी नजर
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि VVIP मूवमेंट के दौरान आम वाहनों को संबंधित मार्गों पर चलने की अनुमति नहीं होगी। जिन वाहनों को दिल्ली के अंदर नहीं आना है, उन्हें ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे समेत तय वैकल्पिक रास्तों पर मोड़ दिया जाएगा। समिट के दौरान ऐसे वाहनों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों को NH-48 और सेक्टर-22 द्वारका टनल का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। वहीं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रिंग रोड, आश्रम चौक और वंदे मातरम मार्ग का उपयोग करने के लिए कहा गया है। जो वाहन दिल्ली नहीं आ रहे हैं, उन्हें सीधे ईस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
Pages:
[1]