cy520520 Publish time 2026-2-16 08:27:06

Bihar Crime: पटना में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग, शादी का कार्ड बांटने जा रहे 2 भाइयों को मारी गोली

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Firing-(1)-1771210645697_m.webp

पटना में गोलीबारी से दो घायल। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, फुलवारीशरीफ। रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी चौक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने स्कॉर्पियो से शादी का कार्ड बांटने जा रहे दो चचेरे भाइयों पर गोली चला दी। इस गोलीबारी में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

अचानक हुई इस घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। हमलावर घटना के बाद बाइक पर फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों भाइयों को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति अब स्थिर है।
चाय पीने के लिए रोकी थी गाड़ी

पुलिस के अनुसार, पिंटू कुमार (28 वर्ष) और बिट्टू कुमार (28 वर्ष) दोनों चचेरे भाई रविवार की सुबह परिवार में हो रही शादी का कार्ड बांटने के लिए स्कार्पियो से रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। शिवाजी चौक के पास दोनों ने गाड़ी रोककर चाय पीने के बाद आगे बढ़ने का निर्णय लिया।

तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाशों द्वारा चलाई गई एक गोली दोनों भाइयों को लगी। गोली लगते ही दोनों गंभीर रूप से घायल होकर स्कार्पियो में गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर रामकृष्ण नगर थाना पुलिस और सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।
आपसी विवाद के चलते हुए गोलीबारी

सदर डीएसपी-2 रंजन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हमलावरों की पहचान अरमान और कारू के रूप में हुई है। दोनों बदमाश घायल भाइयों के पूर्व परिचित बताए जा रहे हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पहले इनके बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके चलते इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कारू मूल रूप से बिहटा का निवासी है और वर्तमान में बिग्रापुर इलाके में रह रहा है। उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है। बिहटा पुलिस से उसकी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है।

अरमान का भी रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। डीएसपी रंजन कुमार ने बताया कि कारू अपराधी प्रवृत्ति का है और अवैध कार्यों में संलिप्त है।

पुलिस को सूचना मिली है कि वह ड्रग्स और सुपारी लेकर हत्या करने का काम करता है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि घायल युवकों के बयान पर कारू और अरमान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें- पूर्वोत्तर भारत का IT हब बनेगा बिहार, आज AI इम्पैक्ट समिट में दिखेगी ताकत; दिग्गज टेक कंपनियां होंगी शामिल

यह भी पढ़ें- पटना में दो ट्रकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर, एक ड्राइवर की मौत; 6 लोग घायल

यह भी पढ़ें- इश्क का खौफनाक अंत: प्रेमी ने मेला देखने के बहाने गला दबाकर की प्रेमिका की हत्या, बच्चे के साथ थाने में किया सरेंडर
Pages: [1]
View full version: Bihar Crime: पटना में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग, शादी का कार्ड बांटने जा रहे 2 भाइयों को मारी गोली