cy520520 Publish time 2026-2-16 08:27:13

उत्तराखंड में CM धामी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में आए अधिकारी, कहा- ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का 24 घंटे अभियान

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/ukcmup-1771210730495_m.webp

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। जागरण



जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। जिले की सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे डंपरों व ओवरलोड वाहनों के खिलाफ दैनिक जागरण के अभियान का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कड़ा संज्ञान लेने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों व थानाध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि ओवरलोड, तेज रफ्तार, ड्रिकिंग ड्राइविंग और अनफिट डंपरों के खिलाफ तत्काल अभियान शुरू करें। यातायात सुरक्षा और नियमों के अनुपालन के लिए 24 घंटे की निगरानी हर हाल में होनी चाहिए।

जिले में एक महीने के भीतर डंपरों की बेलगाम रफ्तार और ओवरलोड वाहनों ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। इसको लेकर दैनिक जागरण ने समाचारीय अभियान चला रखा है।शनिवार को ऊधम सिंह नगर कार्निवाल में रुद्रपुर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रात को खटीमा रवाना हो गए और रात्रिविश्राम अपने आवास पर किया।

रविवार सुबह उन्होंने आवास पर मौजूद जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति को दैनिक जागरण की खबरों का संज्ञान लेते हुए बेलगाम रफ्तार को नियंत्रित करने व औवरलोड वाहनों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। एसएसपी गणपति ने भी मुख्यमंत्री के निर्देशों को तत्काल अमल में लाने के लिए रोड मैप तैयार करा दिया।

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में बरेली रोड पर शिफ्ट होगी सिंचाई की नहर, 75 लोगाें को नोटिस

उन्होंने जिला मुख्यालय रुद्रपुर लौटते ही सभी क्षेत्राधिकारियों, कोतवाल व थानाध्यक्षों को लाइन पर लेकर उन स्थलों को चिन्हित करने के आदेश दिए जहां से सर्वाधिक ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहन गुजरते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना वाले डेंजर स्पाट चिन्हित किए जाएं साथ ही इन स्थानों के साथ-साथ जिले भर में 24 घंटे पूरी सतर्कता के साथ ऐसे वाहनों की मानीटरिंग शुरू की जाए। ग्रुप बनाकर उस पर हर रोज अपडेट दिया जाए। ऐसे में अगर कहीं भी कोई दुर्घटना ओवरलोड, ओवरस्पीड वाहन, ड्रिंक ड्राइविंग से होती है तो संबंधित थाना क्षेत्र के प्रमुख व क्षेत्राधिकारी जिम्मेदार होंगे।
Pages: [1]
View full version: उत्तराखंड में CM धामी की सख्ती के बाद एक्शन मोड में आए अधिकारी, कहा- ओवरलोड वाहनों पर पुलिस का 24 घंटे अभियान