deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

करोड़ों कमाने वाले Rajpal Yadav क्यों नहीं चुका पा रहे 9 करोड़ रुपये का कर्जा? दीवालिया हो चुके हैं एक्टर

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/15/article/image/Rajpal-(3)-1771159733831_m.webp

राजपाल यादव क्यों नहीं चुका पा रहे पैसे (फोटो-इंस्टाग्राम)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजपाल यादव (Rajpal Yadav) पिछले काफी समय से 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर समय से ब्याज चुका नहीं पाए जिसके बाद उन्होंनेफरवरी को खुद सरेंडर कर दिया। एक्टर तभी से तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे में उनके फैंस और कई अन्य लोग इस बात को लेकर चकित हैं कि राजपाल यादव क्या इतना भी नहीं कमा रहे कि अपना ब्याज चुका पाएं।

क्या है ये पूरा मामला और एक्टर की कमाई के क्या हैं रास्ते, आइए विस्तार से समझते हैं। राजपाल यादव ने अपने 30 साल के फिल्मी करियर में लगभग 215 फिल्मों में काम किया है। ये रिलीज हो चुकी फिल्मों का आंकड़ा है जिसमें कुछ अधूरे प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
29 साल पहले मुंबई आए थे अभिनेता

एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में राजपाल ने मुंबई में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि सौभाग्य से, 1997 में मैं मुंबई पहुंचा। मेरे पास मुंबई की रहने वाली मंजू जी का संपर्क था, जिन्होंने मेरा नाटक देखने के बाद मुझे अपना नंबर दिया। उन्होंने मुझे स्वराज में पांच एपिसोड की भूमिका की पेशकश की, और तब से लेकर पिछले साल बेबी जॉन तक, मेरे पास चुनने के लिए इतने सारे प्रस्ताव आए।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/Rajpal-(5)-1771160253775.jpg

यह भी पढ़ें- तिहाड़ जेल में बंद Rajpal Yadav के घर में फंक्शन, परिवार में जश्न का माहौल; भाई को बेसब्री से जमानत का इंतजार
समय से नहीं चुकाया पैसा

अब एक्टर का ये हाल है कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उनके पास 2010 से बकाया कर्ज चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं, जो अब कथित तौर पर बढ़कर 9 करोड़ रुपये हो गया है। खबरों के मुताबिक, उन्होंने अपनी पहली निर्देशित फिल्म \“अता पता लपाता\“ के लिए 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। पिछले दो सालों में अनुमानित 7-8 करोड़ रुपये की कमाई के बावजूद, राजपाल 2010 से चले आ रहे ब्याज और कानूनी देरी के कारण कर्ज चुकाने में असमर्थ रहे हैं।
पिछली कुछ फिल्मों से कितनी हुई कमाई

अब उनकी कमाई पर जाए तो इंडिया डॉट काम की एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म बेबी जॉन के लिए राजपाल यादव को वरुण धवन के मुकाबले बस 4 प्रतिशत फीस दी गई थी। इस मूवी के लिए राजपाल यादव को 1 करोड़ फीस मिली। खबरों के मुताबिक, उन्हें \“कठल\“, \“ड्रीम गर्ल\“ और \“बेबी जॉन\“ के लिए 1 करोड़ रुपये प्रति फिल्म के हिसाब से भुगतान किया गया था। \“चंदू चैंपियन\“ के लिए उन्होंने कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये कमाए, जबकि \“भूल भुलैया 3\“ के लिए उनकी फीस 2 से 3 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/15/template/image/Rajpal-(6)-1771160267818.jpg

एक तरफ जहां लीड एक्टर को तगड़ी फीस पे की जाती है वहीं सपोर्टिंग कलाकार को उतने पैसे और पहचान नहीं मिलती ये भी एक गूढ़ सच है। इसको लेकर कई बार बातें की जा चुकी हैं।
क्या राजपाल यादव दिवालिया हो गए हैं?


कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राजपाल के पैसे न होने के दावे पर सवाल उठाए हैं। एक रेडिट यूजर ने लिखा, “मुझे यह बात बिल्कुल भी समझ नहीं आती कि इस आदमी के पास पैसे नहीं हैं। यह मामला 16 साल से चल रहा है। उन्होंने किश्तों में भुगतान करने पर सहमति जताई थी, लेकिन लगभग 20 बार भुगतान में चूक की या डिमांड ड्राफ्ट पर गलत जानकारी दी। वह एक बड़े हास्य कलाकार हैं जिन्होंने 2010 से कई फिल्में की हैं। अगर वह अंतरराष्ट्रीय स्टेज शो, कपिल शर्मा शो जैसे टीवी शो और नियमित फिल्मी काम करते हैं, तो यह मानना मुश्किल है कि वह 9 करोड़ रुपये का इंतजाम नहीं कर पाएंगे। 9 करोड़ रुपये बड़ी रकम है, लेकिन एक बड़ी फिल्म में एक छोटी भूमिका के लिए भी आसानी से 25 से 50 लाख रुपये मिल जाते हैं। उन्होंने बकाया राशि का भुगतान क्यों नहीं किया?”


वहीं सलमान खान, सोनू सूद, अजय देवगन, डेविड धवन जैसे कई कलाकारों ने एक्टर के लिए सहायता का हाथ बढ़ाया है और फाइनेशिंयल हेल्प देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं Rajpal Yadav की दूसरी पत्नी राधा? शादीशुदा इंसान के प्यार में पड़कर कनाडा से आईं भारत
Pages: [1]
View full version: करोड़ों कमाने वाले Rajpal Yadav क्यों नहीं चुका पा रहे 9 करोड़ रुपये का कर्जा? दीवालिया हो चुके हैं एक्टर