Chikheang Publish time 2026-2-16 09:26:39

पटना में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, मछली विक्रेता से हुआ था विवाद

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/patna-Murder-1771213950823_m.webp

मृतक महेश महतो। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र में 46 वर्षीय श्रमिक महेश महतो की अज्ञात अपराधियों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार की सुबह एलआइजी सेक्टर दो के सामने बहादुरपुर हाउसिंग कॉलोनी से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा।

स्वजन को आशंका है कि दो दिन पहले श्रमिक महेश का समीप के एक मछली विक्रेता के साथ विवाद और मारपीट हुई थी। स्वजन का मानना है कि उसी विवाद में षडयंत्र के तहत हत्या की गई है।

अगमकुआं थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि स्वजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।

अगमकुआं थाना पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह लगभग आठ बजे नागरिकों से एलआइजी सेक्टर दो के सामने बहादुरपुर हाउसिंग कालोनी के खंडहरनुमा मकान के समीप एक युवक का शव होने की सूचना मिली।

पुलिस के पहुंचने पर श्रमिक की पहचान मूलत: मोकामा के प्रहलादपुर निवासी स्वर्गीय मथुरा महतो के पुत्र महेश महतो के रुप में हुई। वर्तमान में श्रमिक के स्वजन अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाउद बिगहा स्थित संजय यादव के मकान में किराये में रहते हैं।

स्वजन ने बताया कि शनिवार की सुबह महेश मजदूरी करने के लिए घर से निकला और देर रात तक नहीं लौटा। रात भर स्वजन श्रमिक को खोजते रहे। इसी दौरान रविवार की सुबह श्रमिक का शव घर से कुछ दूरी पर मिलने की जानकारी मिली।
मछली विक्रेता से हुआ था झगड़ा

पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया शव देखने से प्रतीत होता कि श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या की गई है। मृतक श्रमिक के गर्दन, पेट और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान हैं।

स्वजन को आशंका है कि शनिवार की देर शाम घर लौटने के दौरान उसकी हत्या की गई होगी। स्वजन ने बताया कि दो दिन पहले घर के समीप ही एक मछली विक्रेता से झगड़ा के बाद मारपीट हुई थी।

स्वजनों को प्रथम दृष्टया आशंका है कि उसी विवाद में षडयंत्र के तहत हत्या की गई है। पत्नी संजू देवी, पुत्र राजू और पुत्रियों में मधु,राधा व कोमल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। हत्या के बाद पत्नी रोते हुए बेहोश हो जा रही थी। पत्नी ने कहा कि अब चारों बच्चों का पालन-पोषण कैसे होगा।

यह भी पढ़ें- \“चैट\“ करने पर परिवार ने निकाला तो पकड़ी गई प्रेमिका की \“चीटिंग\“, मुजफ्फरपुर में थाने पहुंचा जोड़ा

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: पटना में बीच सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग, शादी का कार्ड बांटने जा रहे 2 भाइयों को मारी गोली
Pages: [1]
View full version: पटना में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या, मछली विक्रेता से हुआ था विवाद