हाथरस की अवैध कॉलोनियों पर जिला पंचायत का शिकंजा, 18 कॉलोनाइजरों को नोटिस; 15 दिन बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई!
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/hathras-panchayat-1771217182357_m.webpहाथरस जिला पंचायत।
जागरण संवाददाता, हाथरस। जिले भर में अवैध कॉलोनियां लगातार विकसित हो रही हैं। हाथरस हो सिकंदराराऊ या सादाबाद, मुरसान, सादाबाद या फिर सासनी। अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले सिकंदराराऊ क्षेत्र के 18 कॉलोनाइर्स को जिला पंचायत की तरफ से नोटिस दिए गए हैं। 15 दिन में जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण और निर्माण सील करने की चेतावनी तक दी गई है।
जिला पंचायत की ओर से अवैध कॉलोनाइजर्स पर कसा जा रहा शिकंजा
बता दें कि जिन से जिला पंचायत के पास अवैध कॉलोनियाें पर शिकंजा कसने का अधिकार आया है तभी जिला पंचायत का पूरा सिस्टम अवैध रूप से कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ अभियान में जुट गया है।
जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल ने बताया कि जिला पंचायत की टीमों को भेजकर उन अवैध कॉलोनियों को चिन्हित कराया गया है जो बिना नक्शा पास कराए ही कालोनी विकसित करा रहे हैं।
नोटिस का समय पर जवाब न देने पर की जाएगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
सिकंदराराऊ तहसील क्षेत्र में 18 कॉलोनी विकसित करने वाले कॉलोनाइजर्स और उनके पार्टनर को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें सिकंदराराऊ देहात और सलावतनगर के संसार सिंह, कर्मवीर सिंह, पंकज गुप्ता, रफात उल्ला खां, यतेंद्र बघेल, नरेंद्र चौहान, नबाव सिंह आदि हैं। समय पर जवाब न देने पर ध्वस्तीकरण और निर्माण सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
Pages:
[1]