AI Impact Summit 2026: भारत का पहला ग्लोबल AI सम्मेलन आज से, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर पूरा शेड्यूल
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/AI-Impact-Summit-2026-1771218699901_m.webpAI Impact Summit 2026: भारत का पहला ग्लोबल AI सम्मेलन आज से, जानें रजिस्ट्रेशन से लेकर पूरा शेड्यूल
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। भारत का पहला ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सम्मेलन AI Impact Summit 2026 आज से शुरू हो रहा है। ये सम्मेलन 5 दिन तक चलने वाला है और इस बड़े आयोजन में दुनियाभर की AI कंपनियां, अलग-अलग देशों के प्रतिनिधियों और इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी देखने को मिलेगी।
हालांकि 16 से 20 फरवरी तक अलग-अलग सेशन, एक्सहिबिशन और पैनल चर्चाएं होंगी लेकिन मुख्य AI समिट 19 और 20 फरवरी को होने वाला है। सम्मेलन में गूगल के सीईओ Sundar Pichai और ओपनएआई के सीईओ Sam Altman के शामिल होने की पुष्टि हो गई है। इसके अलावा भी कई ग्लोबल टेक लीडर्स और पॉलिसी मेकर भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।
AI Impact Summit 2026 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
अगर आप AI Impact Summit 2026 में बतौर डेलिगेट शामिल होना चाहते हैं तो आपको पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
[*]इसके लिए वेबसाइट लिंक पर जाकर जरूरी जानकारी एंटर करें।
[*]इसके बाद एक डिजिटल फोटो अपलोड करें।
[*]अब ईमेल वेरिफिकेशन के लिए OTP प्रोसेस को पूरा करें।
बता दें कि इसके लिए रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है। सक्सेसफुल रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल के जरिए कन्फर्मेशन और एक QR कोड आ जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर एंट्री के लिए सुरक्षा कर्मी इसी QR कोड को स्कैन करेंगे। ध्यान रहे कि 19 फरवरी को जब प्रधानमंत्री Narendra Modi उद्घाटन करेंगे, उस दिन कुछ सेशन में डेलिगेट्स को एंट्री नहीं दी जाएगी।
AI Impact Summit 2026 का पूरा शेड्यूल
16 फरवरी (सोमवार)
आज के दिन कीनोट संबोधन, पॉलिसी बेस्ड पैनल चर्चाएं और एक्सपर्ट राउंडटेबल्स आयोजित होंगे। इंडिया AI एक्सपो का उद्घाटन भी इसी दिन होगा।
17 फरवरी (मंगलवार)
दूसरे दिन अलग-अलग क्षेत्रों में AI के इस्तेमाल पर गहन चर्चा होगी। सरकार स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, कृषि, जेंडर सशक्तिकरण और दिव्यांगजनों से जुड़े AI केसबुक लॉन्च करने वाली है।
18 फरवरी (बुधवार)
इसके बाद 18 फरवरी को रिसर्च और प्रैक्टिस पर फोकस देखने को मिलेगा। रिसर्च सिम्पोजियम और इंडस्ट्री सेशन में ग्लोबल टेक लीडर्स, स्टार्टअप्स और सेक्टर एक्सपर्ट्स अपने समाधान पेश करने वाले हैं।
19 फरवरी (गुरुवार)
ये AI समिट का उद्घाटन दिवस होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी औपचारिक शुरुआत करेंगे। इसके बाद ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स, इन्वेस्टर्स और पॉलिसी मेकर्स के साथ CEO राउंडटेबल आयोजित होगा, जिसमें जिम्मेदार और भविष्य उन्मुख AI पर बातचीत होगी।
20 फरवरी (शुक्रवार)
इस सम्मेलन के आखिरी दिन 20 फरवरी को ग्लोबल पार्टनरशिप ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (GPAI) के मेंबर्स की काउंसिल मीटिंग्स होगी, जिनमें जिम्मेदार और समावेशी AI पर बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें- Samsung का 33,999 रुपये वाला 5G फोन सिर्फ 18,999 में, 5000 mAh बैटरी और 8GB RAM भी
Pages:
[1]