Chikheang Publish time 2026-2-16 10:57:28

Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा मुरादाबाद, धूप न निकलने से बढ़ गई ठिठुरन

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/moradabad-fogs-1771220001145_m.webp

मुरादाबाद में 11 बजे के करीब हल्की धुंध के बीच कांठ रोड से गुजरते लोग। जागरण



जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला-बदला नजर आ रहा है। सोमवार सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा और धूप के दर्शन नहीं हुए। सूरज निकलने की कोशिश करता दिखा, लेकिन कोहरे की घनी परत ने उसे बार-बार ढक लिया।
कोहरे की चादर में लिपटी सुबह, धूप भी नहीं निकल रही

कांठ रोड, संभल रोड, रामपुर रोड और दिल्ली रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर धुंध छाई रही, जिससे वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से गुजरना पड़ा। मौसम की गर्माहट में फिर एकदम ठंडक हो गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- Agra Weather Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश का अलर्ट

यह भी पढ़ें- UP Weather Update: कानपुर में फरवरी में गर्मी का झटका, 27.5°C तापमान, दो दिन बाद बदलेगा मौसम
Pages: [1]
View full version: Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा मुरादाबाद, धूप न निकलने से बढ़ गई ठिठुरन