cy520520 Publish time 2026-2-16 11:28:10

जयपुर: चोर ने पहले आराम से खाया समोसा, फिर बाइक लेकर हो गया फरार; CCTV में कैद हुई घटना

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Jaipur-Thief-first-ate-samosa-then-fled-with-bike-1771221865489_m.webp

समोसा खाने के बाद चोर ने चुराई बाइक



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जयपुर से चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक चोर पहले आराम से समोसा खाता है और फिर उसके बाद बाइक चुराकर भाग जाता है।

चोर ने मुंह पर न तो कोई नकाब पहना और न ही चोरी करने में जल्दबाजी दिखाई। चोर ने आराम से पहले पूरा समोसा खाया और फिर वहां पास में खड़ी बाइक लेकर भाग गया।
चोर ने समोसा खाकर की चोरी

चोरी की यह घटना रविवार, 15 फरवरी की सुबह करीब 11 बजे की है। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस फुटेज में एक आदमी समोसा पकड़े हुए अंदर आता दिख रहा है।

चोर ने कोई जल्दबाजी करने के बजाय पहलेशांति से समोसा खाया। बाइक चोरी करने से पहले तक वह समोसा खाता रहा। इस बीच चोर ने पास में सफाई कर रहे एक आदमी से थोड़ी देर बात भी की।

समोसे का आखिरी निवाला खत्म करने के बाद ही उसने इधर-उधर देखा कि कोई देख तो नहीं रहा। फिर, उसने आसमान की तरफ ऐसे देखा और बाइक पर बैठ गया। फिर बाइक स्टार्ट करके वहां से फरार हो गया।

यह घटना जयपुर के सांगानेर थाना इलाके की है। पीड़ित कुछ सामान खरीदने आया था, तभी उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- बोकारो की लापता महिला बीकानेर में फेसबुक दोस्त के साथ मिली, पुलिस ने अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की

यह भी पढ़ें- उत्तर भारत में बदलेगा मौसम का मिजाज, दिल्ली-UP समेत 7 राज्यों में बारिश अलर्ट
Pages: [1]
View full version: जयपुर: चोर ने पहले आराम से खाया समोसा, फिर बाइक लेकर हो गया फरार; CCTV में कैद हुई घटना