deltin33 Publish time 2026-2-16 11:57:03

पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, IAS गिरीश दयालन को मार्कफेड एमडी का अतिरिक्त प्रभार, प्रीति यादव बनीं विशेष सचिव

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/IAS-1771224001169_m.webp

पंजाब में दो आईएएस अधिकारियों का तबादला।



राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर तुरंत कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

गिरीश दयालन, आईएएस (2011 बैच) दयालन वर्तमान में रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटीज, पंजाब के पद पर कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर तथा पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं।

अब उन्हें इन सभी पदों के साथ-साथ मार्कफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वे यह जिम्मेदारी प्रीति यादव, आईएएस के स्थान पर संभालेंगे।

प्रीति यादव, आईएएस (2014 बैच) अब तक मार्कफेड की मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं। उन्हें अब विशेष सचिव, रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग के पद पर नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारियों को अपनी नई तैनाती पर तुरंत ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Pages: [1]
View full version: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, IAS गिरीश दयालन को मार्कफेड एमडी का अतिरिक्त प्रभार, प्रीति यादव बनीं विशेष सचिव