LHC0088 Publish time 2 hour(s) ago

प्रयागराज के कलेक्ट्रेट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार से अधिवक्ता घायल, साथी वकीलों ने किया हंगामा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Prayagraj-Advocate-Injured-by-Car-Lawyers-Protest-1771231357167_m.webp

प्रयागराज कलेक्ट्रेट में आक्रोशित अधिवक्ताओं को समझाते जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा। जागरण



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार सुबह अधिवक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार से टक्कर लगने के कारण एक वकील घायल हो गया। इससे आक्रोशित साथियों ने हंगामा किया। इस दौरान जिलाधिकारी पहुंचे तो उनसे मुआवजा आदि की मांग की गई।

हुआ यूं कि सोमवार सुबह करीब 11.15 बजे कलेक्ट्रेट में भीड़भाड़ थी। अधिवक्ता और उनके मुवक्किल जुटे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (ट्रेनी आइएएस) की कार से एक अधिवक्ता को टक्कर लग गई जिससे वह घायल हो गया।

हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य वकील आक्रोशित हो गए और हंगामा किया। हो-हल्ला मचने पर वहां भीड़ भी जुट गई। इसी बीच घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाया-बुझाया।

इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी से घायल का इलाज कराने के साथ ही मुआवजा देने की मांग की। वहीं टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज में युवक की हत्या, दोस्त के घर के बाहर मिला खून से लथपथ शव, साथी और उसका भाई पुलिस हिरासत में

यह भी पढ़ें- UPPSC PCS Interview 2024 : अरावली से \“बुलडोजर जस्टिस\“ तक... जैसे सवाल अभ्यर्थियों से पीसीएस के इंटरव्यू में पूछे गए
Pages: [1]
View full version: प्रयागराज के कलेक्ट्रेट में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की कार से अधिवक्ता घायल, साथी वकीलों ने किया हंगामा