Chikheang Publish time 2026-2-16 14:56:59

देहरादून में बीएएमएस के परिणाम को लेकर हंगामा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की टंकी पर चढ़े छात्र

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/bams-Student-protest-1771234939904_m.webp

देहरादून में डीएवी पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा सहित दो छात्र विवि परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़े।



जागरण संवाददाता, देहरादून। बीएएमएस 2021-22 बैच के लंबित परीक्षा परिणाम को लेकर सोमवार को आंदोलन उग्र हो गया। परिणाम न जारी होने से गुस्साए छात्रों ने हर्रावाला स्थित विवि परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया।

इसी दौरान डीएवी पीजी कालेज के छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ मल्होत्रा सहित दो छात्र विवि परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए।

छात्रों का आरोप है कि बीएएमएस 2021-22 बैच का परीक्षा परिणाम करीब दो वर्षों से लंबित है। परिणाम घोषित न होने से उनका भविष्य अंधकारमय दिख रहा है।

छात्र सोमवार सुबह से विश्वविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान दो छात्र पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गए और परिणाम जारी करने की मांग करने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने छात्रों से नीचे उतरने की अपील की,पर वह नहीं माने।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि जब तक परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया जाता या स्पष्ट लिखित आश्वासन नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।पुलिस व विवि प्रशासन छात्रों को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटा है।

यह भी पढ़ें- देहरादून में आज कांग्रेस निकालेगी रैली... बदला शहर का ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर जाने से बचें

यह भी पढ़ें- ग्राउंड जीरो पर उतरे नए SSP परमेंद्र सिंह डोबाल, देहरादून में सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन की समीक्षा की
Pages: [1]
View full version: देहरादून में बीएएमएस के परिणाम को लेकर हंगामा, आयुर्वेद विश्वविद्यालय की टंकी पर चढ़े छात्र