cy520520 Publish time 2026-2-16 14:57:02

Dog Bite के मामलों पर लगेगी लगाम, गुरुग्राम में ABC सेंटर तैयार; मार्च में शुरू होगी सर्जरी

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/DOG-SHELTER-1771234909837_m.webp

एबीसी सेंटर में तैयार किया गया कुत्तों को रखने का स्थान। जागरण



जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। साइबर सिटी के बेगमपुर खटौला में बनाए गए नगर निगम गुरुग्राम के पहले एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) सेंटर में अगले महीने यानी मार्च से कुत्तों की सर्जरी शुरू हो जाएगी।

इसके साथ ही कुत्तों की संख्या बढ़ने से रोकने के लिए बंध्याकरण की भी सुविधा होगी। बीमार होने की स्थिति में इनको एबीसी में भर्ती भी किया जा सकेगा। फिलहाल नगर निगम ने कुत्तों के बंध्याकरण का कार्य वेदांता ग्रुप को सीएसआर के तहत तथा एक अन्य प्राइवेट एजेंसी को सौंप रखा है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि वेदांता ग्रुप द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर में पशु चिकित्सक सहित फील्ड स्टाफ के लिए 40 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।

बता दें कि शहर में आवारा कुत्तों के काटने के हर महीने लगभग ढाई से तीन हजार लोग घायल हो जाते हैं। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगभग 50 हजार है। इनका समय पर बंध्याकरण और ईलाज होने से लोगों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
गुरुग्राम में आपरेशन थिएटर तैयार

एबीसी सेंटर में कुत्तों केलिए आपरेशन थिएटर सहित लगभग कुत्तों कोे रखने की जगह तैयार हो चुकी है। इसमें मशीनें स्थापित की जा रही हैं। सेंटर की बिल्डिंग बनाने पर नगर निगम के लगभग दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

गुरुग्राम नगर निगम का गठन वर्ष 2008 में हुआ था और अब लगभग 17 साल बाद पहला एबीसी सेंटर बनकर तैयार हुआ है। उधर, मानेसर नगर निगम क्षेत्र में भी कुत्तों के ईलाज और बंध्याकरण का कार्य एजेंसी चिह्नित नहीं होने के कारण शुरू नहीं हुआ है। नगर निगम अभी तक एजेंसी नहीं तलाश कर पाया है।
बसई में भी एबीसी होगा शुरू

नगर निगम के चीफ मेडिकल आफिसर डा. आशीष सिंगला ने बताया कि बेगमपुर खटौला एनिमल बर्थ कंट्राेल सेंटर शुरू होेने के बाद अब बसई एबीसी शुरू किया जाएगा। दोनों जगह हर महीने गुरुग्राम में दो हजार कुत्तों का टीकाकरण और बंध्याकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- आतंकवाद से मुकाबले की रिहर्सल! NSG मानेसर में कमांडोज का हाई-इंटेंसिटी शो, देशभर के सुरक्षाबलों ने दिखाया दम
Pages: [1]
View full version: Dog Bite के मामलों पर लगेगी लगाम, गुरुग्राम में ABC सेंटर तैयार; मार्च में शुरू होगी सर्जरी