Chikheang Publish time 2026-2-16 14:57:08

इजरायल का वेस्ट बैंक पर नया दावा: फलस्तीनी जमीन पर कब्जे की कोशिश, मिस्र और कतर ने की निंदा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Israel-Government-occupied-West-Bank-as-state-property-1771235225963_m.webp

वेस्ट बैंक पर इजरायल सरकार का नया दांव (फोटो-रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इजरायल और फलस्तीन के बीच जंग जारी है। इस बीच इजरायल सरकार ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक के बड़े इलाकों को स्टेट प्रॉपर्टी के तौर पर दावा करने के प्लान को मंजूरी दे दी है।

इजरायल सरकार ने इसे लेकर एक बिल भी पेश किया है, जिसे फलस्तीन इलाके के ज्यादा हिस्से पर कब्जा करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
इजरायल सरकार का नया बिल

फाइनेंस मिनिस्टर बेजालेल स्मोट्रिच, जस्टिस मिनिस्टर यारिव लेविन और डिफेंस मिनिस्टर इजरायल काट्ज ने पेश किया था। स्मोट्रिच के मुताबिक, यह नया बिल इजरायल सरकार की वेस्ट बैंक इलाके में बस्तियों को बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा है।

इस बिल के तहत, इजरायल कब्जे वाले वेस्ट बैंक में जमीन के मालिकाना हक के सेटलमेंट का प्रोसेस फिर से शुरू करेगा, यह प्रोसेस 1967 में छह दिन के युद्ध के बाद से रुका हुआ है।

इस प्रोसेस के फिर से शुरू होने पर, जमीन पर दावा करने वाले किसी भी व्यक्ति को अपना मालिकाना हक साबित करने के लिए जरूरी दस्तावेज दिखाने होंगे।

अगर फलस्तीन डॉक्यूमेंट्स दिखाने में नाकाम साबित होते हैं तो नए बिल के मुताबिक इजरायल उस जमीन पर स्टेट प्रॉपर्टी के तौर पर अधिकार कर सकता है।
फलस्तीनयों को बेदखल कर सकता है इजरायल

जमीन के मालिकाना हक के क्राइटेरिया भी बदल गए हैं और इस नए बिल से हजारों फलस्तीनयों को उनकी जमीन के हक से बेदखल किया जा सकता है। इसके अलावा, नया बिल वेस्ट बैंक में एरिया C पर फोकस करेगा, जो पूरी तरह से इजरायल मिलिट्री कंट्रोल वाला इलाका है।

फलस्तीन, मिस्र और कतर ने नए बिल को इजरायल का कब्जा बताया। फलस्तीन प्रेसिडेंसी ने इजरायल सरकार के इस फैसले की निंदा की है। इसे इंटरनेशनल कानून का खुला उल्लंघन कहा है।

यह भी पढ़ें- ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात: ईरान समझौते और गाजा प्रगति पर हुई बात
Pages: [1]
View full version: इजरायल का वेस्ट बैंक पर नया दावा: फलस्तीनी जमीन पर कब्जे की कोशिश, मिस्र और कतर ने की निंदा