LHC0088 Publish time 2026-2-16 15:26:36

महोबा में रंजिश के चलते मां-बेटी को पीटा, पिता की आंखों में झोंकी मिर्च; दो सगे भाइयों पर FIR

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/UP-Police-(2)-1771237027260_m.webp



जागरण संवाददाता, महोबा। रंजिश के चलते दो सगे भाईयों ने मां बेटी के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद पिता की आंखों में मिर्च झोंककर उन्हें भी पीटा। पुलिस ने आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

मप्र छतरपुर के थाना गौरिहार के ग्राम रेवना निवासी कमलेश सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में कबरई के मुहल्ला शास्त्रीनगर में किराए के मकान में रहती है।

पति हरनाम सिंह पचपहरा मोड़ के पास स्थित जिला पंचायत बैरियर में नौकरी करते हैं। वह 13 फरवरी की रात्रि करीब 8 बजे ड्यूटी कर रहे थे। तभी मुहल्ला शास्त्रीनगर के गोलू सिंह व रजत सिंह शराब पीकर आए और पुत्री अपूर्वा के साथ मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने गई तो उसे भी पीटा।

बताया कि मुहल्ले में रहने के कारण शिकायत नहीं की। 14 फरवरी को उसके पति रोजाना की भांति 9.40 बजे रात्रि ड्यूटी कर रहे थे। तभी गोलू व रजत द्वारा पति की आंखों में लाल मिर्ची डाल दी। फिर मारपीट कर दी। जिससे उनके होंठ व चेहरे में चोटें आईं हैं।

धमकी दी कि यदि पुलिस से शिकायत की तो जान से मार दिया जाएगा। सूचना पर वह पहुंची और पति को सीएचसी कबरई में भर्ती कराया। इसके बाद सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Pages: [1]
View full version: महोबा में रंजिश के चलते मां-बेटी को पीटा, पिता की आंखों में झोंकी मिर्च; दो सगे भाइयों पर FIR