LHC0088 Publish time 2026-2-16 15:26:45

महाराजा अग्रसेन मार्ग पर मधुबन अंडरपास की एक लेन बंद, जाम और हादसे का खतरा बढ़ा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/MAHARAJA-AGRASEN-MARG-1771236943150_m.webp

मधुबन अंडरपास का एक लेन कई दिनों से है बंद। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। महाराजा अग्र मार्ग पर मधुवन अंडरपास का एक लेन कई दिनों से बंद है। जिसके कारण सड़क की एक लेन पर ही आवाजाही हो रही है । जिसके कारण आए दिन राहगीर और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है ।

राहगीरों ने आरोप लगाया की तीन माह से पूरे सड़क की एक लेन बंद पड़ी है। हर दिन सड़क पर जाम और दुर्घटना की समस्या उत्पन्न हो रही है। आरओबी के नीचे खोदे गए गड्ढे की सही से बैरिकेडिंग नहीं होने कारण कभी हादसा हो सकता है।
ROB निर्माण के लिए बंद हुआ था बंद

स्थानीय लोगों ने बताया कि विकास मार्ग को गणेश से जोड़ने वाली यह मुख्य सड़क है। लगभग तीन माह पहले आरओबी के नीचे निर्माण कार्य के लिए सड़क को बंद किया गया था।प्रदुषण कंट्रोल के लिए शहर में ग्रैब नियम लगाए जाने के बाद से निर्माण कार्य भी बंद है और सड़क भी।

सड़क की एक लेन पर से दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही हो रही है। जिसके कारण शाम के समय सड़क पर जाम और दुर्घटना की समस्या की उत्पन्न हो रही है ।

वहीं आरओबी के पास सड़क पर खोदे गए गड्ढे पानी से भर गए हैं। पास में स्कूल और कालेज होने के कारण बच्चे रोजाना इधर से गुजरते हैं। सही से बैरिकेडिंग न होने के कारण हादसा होने की संभावना बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में 72 प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, संतोष डी वैद्य बने गृह विभाग के प्रधान सचिव












शाम के समय इस सड़क पर चलना जानलेवा साबित हो सकता है।अंडरपास के नीचे अंधेरा रहता है। एक ही साइड से दोने तरफ की गाड़ियां आती-जाती है। जिसके कारण आए दिन कोई न कोई न दुर्घटना हो जा रही है।
-

जगपाल ,आटो चालक
Pages: [1]
View full version: महाराजा अग्रसेन मार्ग पर मधुबन अंडरपास की एक लेन बंद, जाम और हादसे का खतरा बढ़ा