deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

शूटर शोएब अहमद के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, यातायात रोका

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Wakilon-ka-pradarshan-1771238156463_m.webp



जागरण संवाददाता, बाराबंकी। मुख्तार का शूटर शोएब अहमद किदवाई उर्फ बाबी के हत्यारों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन सड़क पर आ गया गया है। सोमवार को सभी कोर्ट का बायकाट करने के बाद बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने पुलिस के विरोध का निर्णय लिया।

अधिवक्ता न्यायालय परिसर से बाहर सड़क पर आकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं। सुबह से ही न्यायालय के आसपास समेत शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पीएसी की तैनाती कर दी गई थी।

पुलिस प्रशासन बरत रहा सावधानी

अधिवक्ताओं के विरोध प्रदर्शन को लेकर तैयार पुलिस प्रशासन भी चौकसी बरत रहा है। पटेल तिराहे पर भारी संख्या में पीएसी के साथ अपर पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस बल तैनात है। अधिवक्ता पुलिस कार्यालय का घेराव करने के लिए न्यायालय गेट से बाहर निकल रहे हैं। यातायात दोनों तरफ रोक दिया गया है। साथ ही अधिवक्ताओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की जुलूस के सभी तरफ तैनाती कर दी गई है।

अधिवक्ता की भीड़ को पुलिस कार्यालय के बाहर रोका गया, उसके बाद मौके पर नारेबाजी की जा रही है। पांच अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल बार के पूर्व अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह और अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, बृजेश दीक्षित सहित पांच लोग एसपी से बात करने को अंदर भेजे गए। बाहर अधिवक्ताओं का हुजूम पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- तीन साल बाद बुलाया, 10 दिन ट्रेनिंग करवाई, फिर बोले- आवेदन है फर्जी; दलित युवक के साथ विभाग का खिलवाड़

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से विवेचना में सहयोग करने की बात की और कहा कि अल्प समय में राजफाश होगा। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए चले गए।
Pages: [1]
View full version: शूटर शोएब अहमद के हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने पर बार एसोसिएशन का प्रदर्शन, यातायात रोका