cy520520 Publish time 2026-2-16 15:57:09

ऋषिकेश में सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, अवैध रिफिलिंग की आशंका

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Cylinder-blast-in-Rishikesh-1771238430921_m.webp

ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में एक घर में सिलिंडर फटने से अचानक लगी आग।



जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। आज सोमवार को ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में एक घर में सिलिंडर फटने से अचानक आग की लपटें उठनी लगी। धमाके की गूंज व आग की लपटें देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जिसके बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिलिंडर फटने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं, क्षेत्रवासियों ने एलपीजी की अवैध रिफिलिंग को लेकर भी अंदेशा जताया है।

बता दें कि बीते तीन फरवरी को भी नागरिक आपूर्ति विभाग ने ऋषिकेश से लगे लक्कड़घाट रोड में एक घर पर बड़े स्तर पर हो रही अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़ किया था। इस छापे में विभागीय टीम ने 146 कामर्शियल समेत घरेलू सिलिंडर बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें- सोनभद्र में डाला चढ़ाई पर पिकअप में आग लगी, एक क्विंटल से अधिक मुर्गे झुलस कर मरे

यह भी पढ़ें- दीपावली पर आग ने मचाई तबाही, पटाखे और दीए की चिंगारी से 25 जगहों पर लगी आग
Pages: [1]
View full version: ऋषिकेश में सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, अवैध रिफिलिंग की आशंका