दिल्ली के नेहरू प्लेस में मल्टी-लेवल पार्किंग का उद्घाटन, एक साथ खड़ी हो सकेंगी 660 कार और 350 बाइकें
https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/DEL-PARKING-1-1771237838349_m.webpनेहरू प्लेस में मल्टीलेवल पार्किंग का उद्घाटन करते एलजी वीके सक्सेना व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी के व्यस्त कारोबारी केंद्र नेहरू प्लेस में सोमवार को 6 मंजिला अत्याधुनिक मल्टी-लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उद्घाटन के साथ ही इस पार्किंग को आम जनता को समर्पित कर दिया गया है। यह मल्टी-लेवल पार्किंग पूरी तरह भूकंपरोधी तकनीक से तैयार की गई है और यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यापक व्यवस्था की गई है।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-16-at-12.40.27-1771237897973.jpeg
मिलेगी आधुनिक सुविधा
पार्किंग में आधुनिक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी मंजिलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए अनुकूल ढांचा तैयार किया गया है, जिससे वे भी आसानी से इसका उपयोग कर सकें।
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-16-at-12.44.11-1771237990874.jpeg
क्षमता की बात करें तो इस मल्टी-लेवल पार्किंग में एक साथ 660 कारों और 350 बाइकों की पार्किंग की जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से नेहरू प्लेस क्षेत्र में लंबे समय से बनी ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या में काफी हद तक राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 6 मंजिला मल्टी लेवल पार्किंग का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया।@gupta_rekha @DelhiGovDigital pic.twitter.com/VXQsgnqBcU — gaurav tiwari (@gtiwari25july) February 16, 2026
https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/WhatsApp-Image-2026-02-16-at-12.40.10-1771238008871.jpeg
सरकार का मानना है कि यह परियोजना न केवल यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाएगी, बल्कि नागरिकों को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुविधाजनक पार्किंग का बेहतर विकल्प भी उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़ें- फरीदाबाद के NIT में बनेगी 7 मंजिला पार्किंग, 117 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार; 1000 गाड़ियों की मिलेगी जगह
Pages:
[1]