deltin33 Publish time 1 hour(s) ago

स्ट्रेस से भी ज्यादा खराब है गुस्सा! सिर्फ आठ मिनट में बढ़ा सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/anger-side-effects-1771238383968_m.webp

गुस्सा बढ़ा सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा, जानें कैसे बचें (Picture Credit- AI Generated)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने कभी गुस्सा न किया हो। हम सभी कभी न कभी किसी न किसी बात पर गुस्सा जरूर होते हैं। आमतौर पर यही माना जाता है कि यह एक फीलिंग है, जिसे एक्सप्रेस करना नॉर्मल है।

अगर आप भी ऐसा ही मानते हैं और छोटी-छोटी बात पर गुस्सा करते हैं, तो सावधान हो जाइए। एक रिसर्च में यह पता चला है कि गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए काफी हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं कैसे आपके दिल पर असर डालता है गुस्सा?
रिसर्च में क्या पता लगा?

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर आप सिर्फ 8 मिनट के लिए भी गुस्सा करते हैं, तो अगले 40 मिनट तक इसका बुरा असर आपकी खून की नसों पर रहता है। यह असर कुछ ऐसा होता है कि इससे नसों के फैलने और सिकुड़ने की क्षमता आधी रह जाती है, जो हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बढ़ाती है।
280 लोगों पर की गई स्टडी

इस स्टडी में 280 ऐसे लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें न तो दिल की बीमारी थी और न ही डायबिटीज जैसी कोई समस्या। उन लोगों को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया और अलग-अलग चीजें करने को कहा गया। कुछ को पुरानी गुस्सा दिलाने वाली बातें याद करने को कहा गया, तो वहीं कुछ उदासी या चिंता वाली बातें। वहीं, एक ग्रुप को बिल्कुल शांत रहने और सिर्फ गिनती गिनने को कहा गया।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/anger-side-effects-(1)-1771238526241.jpg

(Picture Credit- AI Generated)

बाद में सामने आए इसके नतीजे काफी चौंकाने वाले थे। परिणाम में यह पता चला कि जो लोग गुस्सा कर रहे थे, उनकी नसों में ब्लड फ्लो ठीक से नहीं हो पा रहा था। जबकि जबकि उदासी या चिंता महसूस करने वाले लोगों की नसों पर ऐसा बुरा असर नहीं पड़ा।
क्या होता है जब हम गुस्सा करते हैं?

गुस्सा शरीर पर बुरा असर इसलिए करता है, क्योंकि गुस्सा करने पर हमारे शरीर में \“कोर्टिसोल\“ और \“एड्रेनालाईन\“ जैसे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से रिलीज होने लगते हैं। ये हार्मोन खून की नसों की अंदरूनी परत को सिकोड़ देते हैं, जिससे खून बहने के लिए रास्ता सिकुड़ जाता है, ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल पर ज्यादा जोर पड़ता है।
ज्यादा खतरा कब होता है?

अगर आप कभी-कभार गुस्सा करते हैं, तो इससे ज्यादा नुकसान नहीं होता। खतरा तब ज्यादा बढ़ जाता है, जब आपको बार-बार गुस्सा करने की आदत होती है। इससे आपकी नसों को रिकवर होने का समय नहीं मिल जाता और लंबे समय बाद यह ब्लॉकेज और दिल की गंभीर बीमारियां का कारण बन सकता है।

https://smart-cms-bkd-static-media.jnm.digital/jagran-hindi/images/2026/02/16/template/image/anger-side-effects-(2)-1771238703406.jpg

(Picture Credit- AI Generated)
कैसे कंट्रोल करें अपना गुस्सा

[*]जब गुस्सा आए, तो तुरंत जवाब देने से बचें। गहरी सांस लें और 10 तक गिनती गिनें।
[*]खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। रोज थोड़ी देर टहलें, योग करें या कसरत करें। इससे तनाव कम होगा।
[*]दिमाग को शांत करने के लिए मेडिटेशन या डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है।
[*]अगर खुद गुस्सा कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट से बात करें।


यह भी पढ़ें- Antibiotics Awareness: बच्चों को बुखार आए तो अपने मन से एंटीबायोटिक न दें, दिक्कतें बढ़ेंगी

यह भी पढ़ें- बिना वजह छोटी बातों पर आता है गुस्सा? इन 6 तरीकों से खुद को रखें कूल और शांत
Pages: [1]
View full version: स्ट्रेस से भी ज्यादा खराब है गुस्सा! सिर्फ आठ मिनट में बढ़ा सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा