Chikheang Publish time 2026-2-16 15:57:21

स्विट्जरलैंड में बड़ा हादसा: एवलांच आनेे से 80 लोगों को ले जा रही पैसेंजर ट्रेन डिरेल, कई घायल

https://www.jagranimages.com/images/2026/02/16/article/image/Switzerland-train-derailment-1771238828082_m.webp

दक्षिणी स्विट्जरलैंड में यात्री ट्रेन हिमस्खलन से पटरी से उतरी (सांकेतिक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी स्विट्जरलैंड में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां सुबह 80 लोगों को ले जा रही एक पैसेंजर ट्रेन गोपेनस्टीन गांव के पास एवलांच के बाद पटरी से उतर गई।

स्विस पुलिस के अधिकारीयों ने इस बात की जानकारी दी। हादसा सुबह 7 बजे हुआ। फिलहाल हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे में कई लोग घायल

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, सुबह 10।00 बजे तक, प्रभावित डिब्बों से 30 यात्रियों को निकाल लिया गया था, जबकि एम्बुलेंस और रेस्क्यू हेलीकॉप्टर ऑपरेशन जारी रखे हुए थे।

स्विस रेल कंपनी BLS के एक स्पोक्सपर्सन ने \“20 मिनटन\“ को बताया, \“स्टॉकग्राबेन इलाके में एवलांच के कारण ट्रेन पटरी से उतर गई।\“
रेल यातायात मंगलवार तक बाधित

द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, कई लोगों के हताहत होने की आशंका है। हादसे वाली जगह पर रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।

बता दें ट्रेन सुबह 6।12 बजे स्पीज़ से निकली थी, घटना के समय ब्रिग की ओर साउथ की ओर जा रही थी।

BLS ने कहा कि हादसे की वजह से, गोपेनस्टीन और ब्रिग के बीच रेल ट्रैफिक रोक दिया गया है। अधिकारीयों ने कहा सर्विस कम से कम मंगलवार तक बंद रहने की उम्मीद है।
Pages: [1]
View full version: स्विट्जरलैंड में बड़ा हादसा: एवलांच आनेे से 80 लोगों को ले जा रही पैसेंजर ट्रेन डिरेल, कई घायल